मुंबई, जवेरी बाजार की धनजी स्ट्रीट में आदेश्र्वर मार्केट की ओर से दहीं हांड़ी और भंड़ारा का कार्यक्रमहुआ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई की जवेरी बाज़ार की धनजी स्ट्रीट में ज्वेलर्सो की ओर से जन्माष्टमी के निमित्त दहीं हांड़ी और भंड़ारा के एक कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ ।
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के दो दो मंत्रियों की उपस्थिति रही । जिसमें राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा और केबिनेट मंत्री राज के.पुरोहीत अहम थे । साथ में जूड़े थे नगरसेवक आकाश राज पुरोहित । इसके अलावा ज्वेलर्स लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जिससे आयोजक राजू जैन, कुमार जैन, दूसरे आयोजक हौंसिला प्रसाद गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्ता, महेंद्र गुप्ता पूरे कार्यक्रम के दाता, अर्पण पारेख, कुणाल कोठारी, तीसरे आयोजक कनैयालाल कक्कड़, चंपा लाल जैन,दिलीप जवेरी, अशोक शाह,महेंद्र गोलेच्छा और दूसरे महमानों में मुलचंद शुक्ला जी, नरेंद्र सिंह जी,नथ्थू चौरसिया वासूदेव बंगेरा, रामनायक दूबे जी, कांग्रेस के नेता रंजीत दता साहब के साथ उस जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण आदी लोगोने अपनी उपस्थिति दर्ज कराके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए ।
इस अवसर पर दोनो मंत्रियों, ज्वेलर्सो के साथ मिडीया कर्मी पत्रकारों का सम्मान शाल श्री फल और फूल के बूके से किया गया । जो मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया उसमें "मैट्रो न्यूज़ कलब चैनल "की पत्रकार नेहा सिंह, "न्यूज़ 24 "की पत्रकार शितल कांबले, "गोल्ड़ ड़स्ट न्यूज़ चैनल" के पत्रकार स्पर्श देसाई और "मरुधर का तहलका"के पत्रकार रवि यादव प्रमुख थे ।
इस अवसर पर भंड़ारा का जो आयोजन हुआ ,उसका प्रसाद करीब 4000 लोगों ने लिया ।यह एक बेहतरीन आयोजन था ।यह आयोजन आदेश्र्वर मार्केट के ज्वेलर्सो के जरिए पिछले एक दशक से उपर से हो रहा हैं । जिसके प्रमुख सूत्रधार राजू जैन, हौंसिला प्रसाद गुप्ता और कनैयालाल कक्कड़ हैं ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई√●Gold Dust News Channel# Gdnc●के लिए...





Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई