होंगकोंंग एयरपोर्ट पर दूसरे दिन भी आंदोलन, एयरपोर्ट किया गया बंद, सूरत मुंबई के हीरों के कन्साइनमेंट की रुकी ड़िलेवरी / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

◆News From Gold &Diamond
Industry..◆Report by Sparsh Desai◆©Gold Dust News Channal◆Photo's & Video by...Google . •Business News/Editor Desk• •golddustnewschannel@gmail.com
मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
होंगकोग में लोकतंत्र की आवाज़ बूलंद करने के लिए पिछले 10 सप्ताह से चल रहे आंदोलन के आंदोलनकारियों ने  होंगकोंंग के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट "चेप लेक कोक"  को अपने बान में ले लिया हैं, परिणाम स्वरूप कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने कैन्सिल करनी पड़ी हैं ।
 इस आंदोलन की असर भारत के हीरा उधोग पर पड़ी हैं । होंगकोंग एयरपोर्ट बंद किए जाने पर मुंबई और सूरत से जाने वाले हीरें के कन्साइनमेंट की ड़िलेवरी रुक गई हैं और उन सारे कन्साइनमेंट्स को मुंबई एयरपोर्ट पर ही रिजर्व किये गए हैं ।
मंदी की मार झेल रहे भारत के हीरा उधोग एक के एक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं । उसमें अब तक क्रेडिट रिफंड से लेकर कन्साइनमेंट पर लगने वाली ड्यूटी को लेकर हीरा उधोगपति फिक्रमंद थे । अभी इस मुश्किल का अंत नहीं आया, तो उसमें यह नई मुश्किल खड़ी हो गई, कि होंगकोंग जाने वाले कन्साइनमेंट की ड़िलेवरी रुक गई हैं ।
 इस नई मुश्किल को लेकर सूरत जीजेईपीसी रिजीयनल चैयरमेन दिनेश नावड़िया बताते हैं कि होंगकोंग में चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर होंगकोंग एयरपोर्ट बंद किया गया हैं, परिणाम स्वरूप मुंबई एयरपोर्ट पर सभी कन्साइनमेंटों को रोका गया हैं । अभी के इस वक़्त में ऐसे कितने कन्साइनमेंटों को रोका गया हैं ? उसका कोई निश्चित आंकड़े नहीं मिले हैं पर इसके कारण मुंबई सूरत के हीरा उधोग को असर पहुंची हैं । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।

  • साल 1997 में ब्रिटेन से अपना कब्जा वापस मिलने के बाद होंगकोंग में यह बड़ा  आंदोलन हो रहा हैं । इस आंदोलन का नेतृत्व बिंजींग समर्थक नेता कैरी लेम कर रहे हैं ।

पिछले एक सप्ताह में होंगकोंग की अदंरूनी परिस्थिति चिंतादायी बन गई हैं और इस परिस्थिति में जल्द सूधार नहीं होगा तो आनेवाले दिनों में परिस्थिति होंगकोंग के लिए गंभीर हो सकती हैं ।


◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई