मुंबई में सोने की कीमतों ने सोमवार को 40,000 रुपये( प्रति 10 ग्राम) छूआ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,


भारत में सालाना औसतन 700-800 टन पीली कीमती धातु की आयात होती हैंं वो भी घरेलू प्रयोग के लिए , इसलिए सोना भारत में अहम हैं । सुरक्षित निवेश के तौर पर भी लोग सोने को ही पसंद करते हैं । 

एक मनोवैज्ञानिक बाधा को तोड़ते हुए, मुंबई में सोने की कीमतों ने आज सोमवार दिनांक 26 अगस्त को 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये स्तर को छू लिया ।


◆Photo by Google◆
            
विशेषज्ञ और पूर्व "अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण महासंघ "पूरानी जीजेएफ के अध्यक्ष बछराज बामलवा ने कहा, "यह वास्तव में सोना में यह एक अभूतपूर्व उच्च स्तर  है, लेकिन अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में कम से कम 20 प्रतिशत हैंं। वर्तमान में, यह कॉमेक्स पर $ 1,545, सितंबर 2011 में $ 1,920 की तुलना में कम हैंं ।" उन्होंने आईएएनएस को बताया था।

बामलवा के अनुसार, अगर मौजूदा वैश्विक राजनीतिक संकट और व्यापार युद्ध तेज होते रहे, तो अगले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में 41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उपरी तह तक पहुंच सकती हैंं ।

हालांकि, उन्होंने आशावाद जताते हुए  कहा कि कीमतों में उछाल के बावजूद, सोने की मांग मामूली रूप से प्रभावित हो सकती हैंं, लगभग 10 प्रतिशत या इसके आसपास, क्योंकि अगले महीने से शादी और त्यौहार के मौसम शुरू हो जाते हैं, जो भारत में सोने के बिना अधूरे माने जाते हैं ।

बामलवा ने कहा, "ताजी खरीदी के बजाय, लोग ऊंची कीमतों को देखते हुए पुराने सोने की रीसाइक्लिंग के लिए कम से कम 25 फीसदी तक का विकल्प पसंद कर सकते हैं ।"

मुंबई ज्वैलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश शेट्टी ने कहा कि पुराने सोने की रीसाइक्लिंग की घटना वास्तव में 70 प्रतिशत है और सोने की बिक्री में 65 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई हैंं ।

"लोग बस अपने पुराने सोने को बाजार में लाना पसंद करते हैं और अपनी जरूरतों के लिए शुल्क देना चाहते हैं क्योंकि वर्तमान दरें बहुत अधिक हैं। यदि वर्तमान वैश्विक संकट जारी रहता है, तो हम उम्मीद करते हैं कि यह दिवाली तक 41,000 / 10 ग्राम को पार कर जाएगा, जो उद्योग के लिए एक स्वस्थ संकेत नहीं हैं । ”शेट्टी ने अपनी बात समाप्त की थी ।

बामलवा ने कहा, भारत सालाना औसतन 700-800 टन पीली कीमती धातु की आयात करता हैंं।

◆रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel #Gdnc● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई