मुंबई में यूनिक क्लब की ओर से हुआ छात्र वृति प्रदान का कार्यक्रम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo by Agency◆
मुंबई , रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई में हाल के दिनों सामाजिक संस्था यूनिक क्लब की ओर से 38 वां छात्र वृत्ति प्रदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इस वक़्त उपस्थित महमानों में आयोजक ज्वेलर्स कुमार जैन, जानीमानी समाज सेविका एंव लोढ़ा फाउण्डेशन की मंजू लोढ़ा, ,रोहन डेवलपर्स के हरिश मेहता, पुलिस उपायुक्त एटीएस विनय राठौर, जयंत मलजी,ब्रह्मा कुमारी मालती बहन , सलाहकार भारत सरकार आरोग्य सुरक्षा संस्था के डो.सुनिल खापर्डे और दूसरे लोग थे ।
इस कार्यक्रम के ज़रिए कुल 450 छात्रों को स्कोलरशिप दी गई ,जिसमें 100 छात्र तो दिव्यांग थे ।
इस वक़्त यूनिक क्लब के अध्यक्ष और आयोजक कुमार जैन ने अपनी बात में कहा कि हम लोग पिछले 38 सालों गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं ।
आज जो 450 बच्चों को छात्र वृत्ति प्रदान की, उसमें 100 बच्चें तो दिव्यांग हैं जो 92 प्रश मार्क्स से अबोव हैं ।
अगर अनुकूलता हुई तो अगले साल हम लोग 1000 गरीब बच्चों को छात्र वृत्ति करेंगे । आगे उन्होंने बताया कि इस संस्था से जूड़े हमारे साथी योगेश भाई और अंबा लालजी नहीं रहें हैं फिरभी उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम चलता रहेगा । यह एक यज्ञ हैं ।"
इस अवसर पर समाजसेवी मंजू लोढ़ा ने कहा था कि " यूनिक क्लब मुंबई में बहुत अच्छा काम कर रहा हैंं । यह क्लब ज्ञान का दान कर रहा हैं ।"
इस के अलावा इस कार्यक्रम में दूसरे प्रासंगिक प्रवचन भी हुए ।
इस कार्यक्रम में मुख्य दाता मुक़्ति गोल्ड परिवार और महेन्द्र जैन- हितेश जैन, मंजू लोढ़ा जी , हरिश मेहता,वीजय राठौर, सुनिल खापर्डे, ब्रह्मा कुमारी मालती बहन और दूसरे पत्रकारों के साथ जानेमाने पत्रकार स्पर्श देसाई के वरद हाथों छात्र वृत्ति प्रदान की गई ।
इस कार्यक्रम में सभी मंचाधिन महमानों के साथ मुक़्ति गोल्ड़ परिवार के सदस्य एवं ज्वेलर्स महेन्द्र जैन, हितेश जैन ,समाज सेवी मंजू लोढ़ा जी, ब्रम्हा कुमारी मालती बहन, कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए रोहन डेवलपर्स के जयंत मलजी जैन का सम्मान शाल,श्री फल ओर फूलों के बूके से किया गया । जबकि महिला पत्रकार नेहा सिंह को बूके से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर पधारे जैनाचार्य मरुधर रत्न शाशन प्रभावक आचार्य रत्नाकर सुरीश्र्वर म.सा. ने अपनी बात में दान महत्व समझाया ।
आखिर में कुमार जैन के साथ यूनिक क्लब के दूसरे पदाधिकारी लोगों ने आभारप्रकट किया था ।
◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel● के लिए...

Comments