*महाराष्ट्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी, अगले 48 घंटे और सख्त होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी, अगले 48 घंटे और सख्त होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
Published from Blogger Prime Android App
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र के लोगों को इस साल की सबसे तीखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राज्य पर उत्तरी हवाओं के साथ-साथ आर्कटिक से आ रही ठंडी लहरों का प्रभाव है। जिसने मुंबई समेत पूरे राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। हवामान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रमुख शहरों का हाल देखे तो सबसे पहले पुणे शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। खासकर सुबह के समय कोहरे ने दृश्यता प्रभावित की। नासिक के लिए यहां भी तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जिससे कृषि क्षेत्र पर पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अब मुंबई उत्तरी हवाओं के कारण शहर और उपनगरों में सुबह-शाम की ठंड काफी बढ़ गई है। 
Published from Blogger Prime Android App
विरार और भायंदर जैसे उपनगरीय इलाकों में न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया हैं। मुंबई के बाद नागपुर का हाल देखें तो यहां भी न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है और ठंडक का अहसास बढ़ा है। अब देखते हैं कि अगले 48 घंटे में कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड?हवामान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड की तीव्रता बनी रहेगी। पश्चिमी घाट के पठारी इलाकों और महाराष्ट्र के उत्तरी-मध्य मैदानी भागों में सबसे ज्यादा ठंड रहने की संभावना है। 
Published from Blogger Prime Android App
पुणे,नासिक,अहमदनगर और सतारा जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रह सकता है। इनमें से कुछ ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में तापमान और भी नीचे जा सकता है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी रात और सुबह के तापमान में कमी जारी रहेगी। तटीय इलाकों जैसे मुंबई,ठाणे,रत्नागिरि में उच्च आर्द्रता के कारण 'वेट कोल्ड' का असर रहेगा । जिससे ठंड का अहसास वास्तविक तापमान से अधिक लग सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और उससे आने वाली ठंडी हवाएं महाराष्ट्र तक पहुंच रही हैं। आसमान साफ होने के कारण रात के समय विकिरण द्वारा धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकल रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। 
Published from Blogger Prime Android App
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। गर्म कपड़े पहनें,सिर और कान ढककर रखें और ठंडे पानी के सेवन से बचें। सुबह-शाम के समय घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस प्रकार महाराष्ट्र में ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है, और लोगों को मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

#महाराष्ट्र#मुंबई#ठंड#पुणे#नासिक#अहमदनगर #सतारा#मुंबई#ठाणे#रत्नागिरि#बुजुर्गों# बच्चों#
#मराठवाड़ा#विदर्भ#वेट कोल्ड#न्यूनतम तापमान #10 डिग्री#शहर#उपनगरों#सुबह#शाम#गर्म कपड़े#पहनें#सिर#कान ढके#विरार#भायंदर# उपनगरीय इलाके#न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री#

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई