*एक अप्रैल से लागू होगा यह नियम,नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*एक अप्रैल से लागू होगा यह नियम,नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) इस साल की एक अप्रैल से सोने की ज्वैलरी पर लागू हो रहा हैं यह नया नियम । नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। साथ ही चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी। अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना और सोने के आभूषण नही बिकेंगे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का उपभोक्ताओं के हित में यह अहम फैसला है।

*BIS की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला*
खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की गतिविधियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने BIS को देश में परीक्षण के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही BIS को उत्पाद परीक्षण और बाजार निगरानी की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की बात भी कही। BIS ने आने वाले समय में 663 उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) प्रस्तावित किया है। वर्तमान में QCO के तहत 462 उत्पाद शामिल हैं।

*क्वालिटी कल्चर को मिलेगा बढ़ावा*
बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भारत में सभी उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये उपाय परीक्षण के बुनियादी ढांचे को बढ़ाएंगे और नागरिकों के बीच गुणवत्ता जागरूकता की संस्कृति विकसित करेंगे। बीआईएस प्रमाणीकरण पर 80 प्रतिशत रियायत प्रदान करने या विभिन्न उत्पाद प्रमाणन योजनाओं के लिए न्यूनतम अंकन शुल्क लेने का फैसला भी लिया गया है। इससे माइक्रो स्केल इकाइयों में क्वालिटी कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। सोने की हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता का प्रमाण पत्र है। यह 16 जून,2021 तक स्वैच्छिक रूप से लागू था। उसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सोने की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का निर्णय लिया।

*HUID नंबर क्या है ?*
हर ज्वैलरी की पहचान के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर होता है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर एक छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। यह कोड ज्वैलर्स की तरफ से दिया जाता है। इस कोड की मदद से आपको ज्वैलरी से संबंधित हर एक जानकारी मिल सकती है । जैसे ज्वैलरी की शुद्धता,वजन और इसे किसने खरीदा है। हॉलमार्किंग के समय प्रत्येक आभूषण को HUID दिया जाएगा और यह प्रत्येक आभूषण के लिए यह अलग अलग होगा। ज्वैलर्स को इसकी जानकारी BIS के पोर्टल पर भी अपलोड करनी होती है।

*क्या कहते हैं एसोसिएशन वालें?*
दौरान ज्वैलर्स भाईयों को AIJGF अध्यक्ष पंकज अरोरा दिल्ली ने सूचित किया था कि अखबार ओर मीडिया के माध्यम से बहुत सी खबरे आ रही है । जो देश के ज्वैलर्स को CONFUSE कर रही है पर बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नही है । जो जैसा था वैसा ही है । जो CHANGE हुआ है उसको आसानी से समझे 257 शहरों में अनिवार्य होने से पहले 28000 JWELLERS BIS में रजिस्टर्ड थे उनके पास 4 मार्क का जो भी स्टॉक पड़ा था । उस TIME का वह स्टॉक जितना भी बचा हुआ जिनके पास उन्हें वो स्टॉक पुराने 4 मार्क से CONVERT कर HUID मार्क में कन्वर्ट करवाना है । उन 28000 ज्वेलर्स को ओर अनिवार्य होने के बाद लगभग 1 लाख 20 हजार JEWELLERS REGISTERED हुए है। उस समय नया HUID मार्क आ गया था । फिर भी कुछ नये REGISTERED जेवेलर्स ने थोक वालो से पुरानी मोहर का स्टॉक लिया था,अगर उनका बिक गया हो तो ठीक ओर न बिका हो तो उसे HUID में कन्वर्ट करवा लें । इसके अलावा कोई बदलाव नही हुआ है । 1 अप्रैल 23 से आप सभी की दुकान शोरूम में केवल ओर केवल HUID वाला स्टॉक होना चाहिए । किसी भी जानकारी के लिए आप मुझे मेरे पर्सनल No. 9235635019 पर संपर्क कर सकते है । ऐसा आगे सदस्य हॉलमार्क EXPERT कमेटी भारतीय मानक ब्यूरो और राष्ट्रीय अध्यक्ष AIJGF पंकज अरोरा ने बताया था ।

*क्या कहती है ईब्जा?*
दौरान मुंबई से ईब्जा के राष्ट्रीय प्रवक़्ता कुमार जैन ने बताया कि करीब 50 से 60 करोड़ सोने के गहनों के पिसेज को HUID में कन्वर्ट करना वह भी शोर्ट पीरियड में ? यह बड़ी मुश्किल है। हमारे और दूसरे ज्वैलरी एसोसिएशन सरकार के साथ इसके लिए बात कर रहे हैं। गहनों के बाद अब सोने के बुलियन के लिए भी हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगा। सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग अनिवार्य करने के बाद अब गोल्ड बुलियन के लिए भी हॉलमार्किंग जरूरी हो जाएगी । भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने उद्योग हितधारकों की मांगों को पूरा करने के लिए एक समूह का गठन किया है। हॉलमार्किंग गुणवत्ता प्रमाण पत्र की तरह है । जिसे एक जुलाई 2022 से 288 जिलों में अनिवार्य कर दिया गया था। इसमें 14 कैरेट,18 कैरेट और 22 कैरेट सोना और कलाकृतियां हैं। (Photo Courtesy Google)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust•News Channel•# हॉलमार्क

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई