*गुजरात के बीजेपी नेता और एमपी के बीजेपी नेता ने मिलकर बनाया था 1400 किलो चांदी चोरी करने का प्लान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*गुजरात के बीजेपी नेता और एमपी के बीजेपी नेता ने मिलकर बनाया था 1400 किलो चांदी चोरी करने का प्लान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 गुजरात से लूटी चांदी BJP नेता के कुएं से मिली ।1400 किलो चांदी ढूंढने मेटल डिटेक्टर से किया गया सर्चिंग । करीब 70 किलो बाथरूम में गड़ी मिली ।

गुजरात भाजपा नेताओं का मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। मध्य प्रदेश के देवास गांव का चोर-लुटेरों का गिरोह बीजेपी के लिए काम कर रहा था । यह गिरोह गुजरात के सोने-चांदी के कारोबारियों पर नजर रखता था । बीजेपी के स्थानीय लोग यह भी टिप दे रहे थे कि गुजरात के किस इलाके में ज्वैलर्स की कितनी दुकानें हैं ? 

गुजरात में 1400 किलो चांदी लूटने के लिए बीजेपी के 5 नेताओं ने मध्य प्रदेश से चोरों और लुटेरों के कंजर गिरोह को खासतौर पर बुलाया था । चांदी गुजरात से लाकर मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के घर के बाहर कुएं में छिपा दी गई थी। लोगों के घरों में चोरी करने और लोगों को धमकाने के लिए भाजपा नेता मध्य प्रदेश से फोन कर रहे हैं।

 एक कूरियर कंपनी जो सिर्फ सोना-चांदी डिलीवर करती है । उनका ट्रक अहमदाबाद से राजकोट के लिए रवाना हुआ। सुरेंद्रनगर के पास पुलिस बनकर आए इन लुटेरों ने ट्रक में शराब होने पर ट्रक दिखाने को कहा था।  ट्रक चालक के मना करने पर भाजपा के लुटेरा गिरोह ने हमला कर 1400 किलो चांदी व जेवरात लूट लिया था।
 इस रैकेट के पकड़े जाने पर मध्य प्रदेश के सलीम ने कहा कि भाजपा नेता मध्य प्रदेश से गुजरात तक हमारे लिए खाने-पीने की व्यवस्था करते थे । चुनाव से पहले हमारे 5000 से ज्यादा लोगों को गुजरात बुलाया गया था।  हमें गुजरात का वोटिंग कार्ड भी दिया गया ताकि हमें गुजरात का राशन आसानी से मिल सके। सलीम के दोस्त इकबाल ने कहा कि मेरी टीम में 50 लोग थे।  हम सभी को सूरत के हीरा व्यापारियों पर भी नजर रखने को कहा गया था।
 एक महिला से बात करने पर उन्होंने कहा कि हम चुनावी रैली में गए थे और बीजेपी की जनसभा में भी।  हम चांदी के व्यापारी के यहां रेकी कर रहे थे।  हमारे कुछ परिवार अभी भी सूरत के हीरा बाजार में रेकी कर रहे हैं। चौंकाने वाली खबर यह है कि किसकी रेकी की जा रही है अभी तक इसका पता नहीं चला है। 

इस अनुसंधान में गुजरात पुलिस ने मघ्यप्रदेश के कंजर गैंग के100 वाहन जब्त किये थे । असली बहुत सारे कंजर गैंग के मुजरिम मध्यप्रदेश से फरार बताएं जाते हैं।【Photos Courtesy Google】 

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#चांदी#कंजर गैंग#बीजेपी

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई