*टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी । दरअसल पूरा मामला देखें तो एफआईआर नंबर 51 / 2013 (वीपी रोड पुलिस स्टेशन) दिनांक 03/03 के रोज़ चाकू दिखाने पर शेयर टैक्सी चालक के खिलाफ पंजीकृत एफआईआर में पंजीकृत की गई थी।
मुंबई जवेरी बाजार की धनजी स्ट्रीट स्थित रिचा इंटरनेशनल राजू भाई के भाई अरविंद जैन को धमकाया गया। दरअसल अरविंद भाई ने एक टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने उन्हें चाकू दिखाया और उन्हें धमकी दी थी। मुंबई जवेरी बाजार एसोसिएशन दृढ़ता से जवेरी बाजार क्षेत्र में इस तरह के कार्य की निंदा करता है और सभी इस तरह की घटना का भी विरोध करते हैं और पुलिस विभाग और यातायात पुलिस द्वारा एक मजबूत कार्रवाई की उम्मीद की जाती है। व्यापारी वर्ग टैक्सी ड्राइवरों की दादागिरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार पुलिस और यातायात विभागों को बुला रहे हैं । जो किसी भी कानून का पालन नहीं कर रहे हैं और सिर्फ दादागिरी कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील कर रहे है। पायधूनी स्थित गुलालवाडी (किका स्ट्रीट) यह घटना घटी थी।
सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक अत्यधिक यात्री यातायात और अधिक किराया वसूलने के लिए जवाब देने के लिए कहने पर लोगों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के संबंध में पुलिस थाना,वीपी रोड थाना,गु आर क्यू 51/23,अनुभाग :506(2),504 आई.डी.वी.37(ए) 135 एम.पीओ.के.ए. 21(20)/177,21(12) के अनुसंधान में अपराध की तिथि एवं समय :03/03/2023 14:40 से 15.00 बजे के बीच आपराधिक पंजीकरण दिनांक और समय 03/03/2023 को 17.00 बजे। ठाणे दाई क्रमांक : 38/22 दिनांक: 03/03/2023 को कंसारा चाली के सामने आई हुई किका स्ट्रीट, गुलालवाड़ी, गिरगांव, मुंबई पर शेयर टैक्सी स्टैंड पर यह बबाल टैक्सी ड्राइवर ने किया और उन्होंने व्यापारी अरविन्द छगनलाल जैन उम्र 55 वर्ष, पेशा: व्यवसाय, रहवासी:सी/509,रमेश अपार्टमेंट,भायंदर जिला पालघर को धमकाया। चाकू भी दिखाया था। अतः अरविंद जैन की फरियाद पर मोटर टैक्सी नंबर MH-01-AM-7940 का ड्राइवर,रऊफ कासम राजकोटवाला,उम्र 63 साल 11/7, हाजी कासम चाल, ग्रांट रोड ईस्ट मुंबई को उक़्त आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।
दौरान आरोपी की टैक्सी भी MH-01-AM-7940 जप्त की गई थी। इसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी दीपक खांडेकर,वीपी रोड पुलिस थाना, मुंबई ने की। उक्त तिथि एवं समय एवं स्थान पर जब वादी शेयर टैक्सी में यात्रा कर रहा था, तब टैक्सी चालक ने रास्ते में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा लिया तथा अधिक किराया वसूल कर लिया। नीचे उतार दिए जाने और धमकाने पर वादी की शिकायत दर्ज करवाई थी। डीबी मार्ग ट्रैफिक डिवीजन से पीओ सूबेदार सावंत,एसपी शिंदे और राइडर साल्वे ने टैक्सी ड्राइवर का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर वीपी रोड पोलिस ठाणे में पेश किया था। ऐसा सिविल सबमिशन मुंबई प्रभारी निरीक्षक पुलिस,डीबी सड़क परिवहन विभाग रमेश खिलारे ने बताया । {Photos Courtesy Google +MCP}
ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust •News Channel•# टैक्सी ड्राइवर #धमकी#व्यापारी#आरोपी#गिरफ्तार





Comments