*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस, नहीं मिले इमरान खान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस, नहीं मिले इमरान खान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
{मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई}पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को पुलिस गिरफ्तार करने लाहौर पहुंच गई थी। खान की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती थी ऐसी संभावना पहले से जताई गई थी। इस्लामाबाद के एसपी सिटी हुसैन ताहिर के नेतृत्व में टीम लाहौर पहुंची थी । इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक इमरान खान का अरेस्ट वारंट तोशा खाना केस को लेकर आया आया है । कोर्ट के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर पहुंची थी। इस्लामाबाद पुलिस ने इनरान खान की गिरफ्तारी पर कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा । गिरफ्तारी से बिगड़ेंगे देश के हालात पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज़ के अनुसार पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी का कोई इरादा नहीं है । सिर्फ वारंट उनको देना है । वहीं पीटीआई का कहना है कि इमरान की गिरफ्तारी हो सकती है इसलिए किसी को इमरान तक नहीं पहुंचने देंगे । पुलिस का कहना है कि जो बाधा डालेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को लेकर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि अगर इमरान खान की गिरफ्तारी हुई तो देश के हालात बिगड़ेंगे । इमरान खान की जान को खतरा है। तो कुरैशी ने कहा कि हालांकि पुलिस की नोटिस में खान की गिरफ्तारी का कोई ऑर्डर नहीं है । पीटीआई ने और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हम दोपहर 3 बजे (भारतीय समय से) इस मसले पर रणनीति का खुलासा करेंगे । नोटिस मिला है तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे । कुरैशी ने कहा कि इमरान खान की जान को खतरा था और खतरा है । मुमकिन है कि इमरान खान की हत्या की साजिश रची जा रही हो । पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
दौरान यह ख़बर आई है कि इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर गई थी लेकिन पुलिस के हाथ इमरान खान नहीं मिले थे। वो अपने लाहौर स्थित आवास पर नहीं मिले थे। इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और वह सभी हंगामा कर रहे थे। (Photo Courtesy Google)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• •News Channel•#इमरानखान#पाक#गिरफ्तारी

Comments