*राजस्थान: बाड़मेर सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: 5.50 लाख रुपए हड़पे, सोना नहीं मिला तो शादी खिसकाई आगे, महाराज गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*राजस्थान: बाड़मेर सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: 5.50 लाख रुपए हड़पे, सोना नहीं मिला तो शादी खिसकाई आगे, महाराज गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सस्ते दामों में सोने के बिस्किट देने का लालच देकर पीड़ित के साथ महाराज ने ठगी कर ली। सोना खरीदने के लिए पीड़ित ने बैंक से लोन लिया और 5.50 लाख रुपए महाराज को दे दिए और कुछ दिनों में सोने की डिलीवरी देने को कहा। शादी नजदीक आने पर पीड़ित ने सोना मांगा तो बाबा, टालमटोल करने लगा। सोना नहीं देने पर शादी भी आगे खिसक गई। महाराज ने सोना देने से इनकार करते हुए राशि हड़प ली। मामला बाड़मेर जसाई गांव अगस्त 2021 का है। कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट पर डेढ़ साल से फरार चल रहे महाराज रामगिरी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिंह को गिरफ्तार किया है। दरअसल कोतवाली थाने में 10 अगस्त 2021 को दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सांवतराम यादव पुत्र गोधाराम निवासी गणेश्वर तहसील नीम का थाना सीकर का रहने वाला है। ठगी के समय में गोला बारूद जसाई में T/TAME पर तैनात था। शादी के लिए मुझे गहनों की जरूरत थी। अशोकसिंह पुत्र जुंजारसिह निवासी बालेरा बाड़मेर को जानता था। उसको शादी की बात बताई तो उसने पीड़ित को अशोकसिंह ने रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिंह पुत्र स्वरूपसिंह फोगेरा गिराब, रमेश पुत्र स्वरूपसिंह, संतोष सोढा पत्नी रामसिह,रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिंह, मोतीसिंह पुत्र स्वरूपसिंह निवासी फोगेरा गिराब से मिलवाया और सोने के बिस्किट दिलवा देंगे। अशोकसिह पीड़ित को दिसंबर 2020 को रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिह ने कहा कि बाजार भाव से सस्ते में सोने के बिस्कुट दिलवा दूंगा। पीड़ित झांसे में आ गया और झांसे में आकर लोन लेकर 5.50 लाख कैश दिए। महाराज ने गोल्ड बिस्किट के फोटो दिखाए, झांसे में लेकर दिया था लालच । सोना नहीं देने शादी को खिसकानी पड़ी आगे ।

पीड़ित ने महाराज उर्फ शंकरसिंह को रुपए देने के बाद कहा कि कुछ समय बाद सोना दे देंगे, विश्वास कर लिया। कुछ समय बाद शादी नजदीक आने पर आरोपी से सोना मांगा तो टालमटोल कर झूठे आश्वासन देना रहा। इसके कारण शादी भी आगे खिसकानी पड़ी। मार्च 2021 में मौजिज लोगों को लेकर गया तो आरोपी शंकरसिंह ने सोना देने से मना कर रुपए हड़प लिए।गोल्ड बिस्किट के दिखाए फोटो व वॉट्सऐप आरोपी शंकरसिह ने गोल्ड बिस्किट के फोटो व वॉट्सऐप पर भी फोटो झांसा देकर धोखाधड़ी की। पीड़ित ने चैट,फोटोग्राम,ऑडियो रिकार्डिग भी पुलिस को रिपोर्ट के साथ दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट धोखाधड़ी, षड्यंत्र कर राशि हड़पने सहित अलग-अलग धाराओं में मामला 8 अगस्त 2021 को दर्ज किया था।

*आरोपी महाराज हुआ गिरफ्तार*
एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक वांटेड अपराधियों को पकड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाल गंगाराम खावा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रंगाराम मय पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिह उर्फ श्रीरामसिह उर्फ रामसिह पुत्र स्वरूपसिंह निवासी फोगेरा गिराब को गिरफ्तार किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी स्थाई वारंटी पर गिरफ्तार किया गया। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#सोना#नकली#आरोपी#गिरफ्तार#समाचार

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई