होलमार्क का कानून छह महीने देर से लगने की हैं संभावना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photos Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
कन्फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स और आल इण्डिया ज्वैलर्स & गोल्डस्मिथ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने COVID-19 की रोकथाम के लिए देश मे किये गए लॉक डाउन की वजह से प्रदेश में ज्वैलरी सहित सभी ट्रेड व्यवसाईयों को व्यापार में हो रहे नुकशान को ले कर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की और प्रदेश के व्यापारियों के लिए विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा ।
AIJGF की तरफ से प्रदेश के सर्राफा व्यवसायीओं के बंद प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की मांग की गयी जिसमे पुलिस विभाग को सुरक्षा के लिए निर्देशित किये जाने की मांग रखी गई थी । केंद्र सरकार द्वारा 15 जनवरी 2021 से अनिवार्य हॉलमार्किंग कानून देश में कम से कम 6-माह extend (आगे बढ़ाया) जाए ।
श्री दिनेश शर्मा ने इन पदाधिकारीयों की बातों को गंभीरता से समझा और आश्वाशन दिया कि हॉलमार्क का मुद्दा वो उपभोक्ता मंत्रालय को प्रदेश की सरकार की ओर से भेजेंगे कि प्रदेश के व्यापारियों को कोई दिक्कत न हो सरकांर इसके लिए प्रतिबद्ध है ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य AIJGF के राष्ट्रीय संयोजक और कैट के राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज अरोरा, श्री संजय गुप्ता, श्री सुशील कुमार जैन, श्री अशोक बाजपेयी, श्री मणीन्द्र नाथ सोनी,, श्री महेश वर्मा, श्री दुर्गा केशरवानी, जितेंद्र तिवारी, श्री महेंद्र गोयल, श्री अशोक वर्मा,श्री B L अग्रवाल आदि ने हिस्सा लिया था । ऐसा कैट के राट्रीय संयोजक पंकज अरोड़ा ने एक जगह पर बताया ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel # Gdnc●के लिए...


Comments