मुंबई जवेरी बाजार में महावीर मारकेट की तूटी छज्जा, कोई हताहत नहीं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                   ◆Photos by Agency◆


               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

महानगर मुंबई की सौ साल पूरानी जवेरी बाजार में आज दिनांक 3 मार्च को दोपहर को तीन बजे के आसपास महावीर सिल्वर मारकेट की छज्जा तूट कर नीचे गिरी थी । एन मौके पर वहां से पुलिस की जीप गुजर रही थी । उस तूटी हुई छज्जे का एक हिस्सा उस जीप की बोनट पर गिरा था । पुलिस वालों ने जीप फौरन रोक दी थी और हालात का जायजा लिया । जैसे ही छज्जा तूट रही हैं, उस बात का पता चला तो फौरन आने जाने के रास्ते को बंद करवा दिया था । मतलब कि मंगलदास मारकेट की और जाने वाला और इधर मुंबादेवी मंदिर जाने का रास्ता बंद हो गया था । महावीर मारकेट की छत का कुछ बड़ा हिस्सा लटक रहा था साथ में आफिसों की ग्रील्स भी लटक रही थी और लोगों का वहां से गुजरना जोखिम भरा था । हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था ।
करीब आधे घंटे के बाद वहां दमकल विभाग की एक गाडी आ पहुंची थी । उनके जवानों ने बड़ी मुश्क्कत के बाद उस लटक रहें हिस्से को रस्सी से नीचे उतारा था और लटकी हुई ग्रील्स जाली को काटकर उसे भी नीचे उतार लिया था । इस काम में करीब तीन धंटे लग गए थे । शाम छह बजे आम जनता के लिए रास्ता खुला था ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel# Gdnc●के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई