17 मार्च को द मुंबई डायमंड मर्चंट एसोसिएशन के चुनाव मुंबई में / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

   
           ◆Photo Courtesy Google◆



           


              【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】

महानगर मुंबई के बेनमून उपनगर बान्द्रा के बीकेसी स्थित भारत डायमंड बूर्श के डायमंड बाजार सभागार में दिनांक 17 मार्च मंगलवार को सुबह10 बजे से शाम7बजे तक द मुंबई डायमंड मर्चंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , मानद सचिव और कारोबारी के 24 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे ।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार हैं , जिसमें बी.विजय कुमार कंपनी के भरत शाह और नरेन्द्र रति शाह ।
जबकी उपाध्यक्ष पद के लिए जो सदस्य हैं, उसमें - भरत धडियाली यानि कि भरत विमल शाह,रोहित नाट्स यानि कि रोहित मनसुख शाह खडे हैं ।
मानद सचिव पद के उम्मीदवारों में देखें तो - स्टार ज्वेल्स के अरविंद मोती शाह,जिवदया प्रेमी प्रकाश नवीन संधवी ,जेके सचिन अरविंद शाह और बिरानी विनय रतन जैन हैं ।
अब देखें कारोबारी समिति के पद के लिए उम्मीदवार - जिसमें कुल 24 सदस्यों के लिए 49 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं ।
जो 49 कारोबारी सदस्य पद के लिए अपना नसीब आजमा रहे हैं उसमें अरविंद कांति शाह-डॉक्टर, आशिष दिनेश मेहता, डीपी अशोक शामजी पटेल, अशोक (होंडा)समरत जैन, अश्विन प्रभु शाह- डॉक्टर, भरत सोनी, चन्द्र जीत अमर जवेरी, चेतन चन्ना शाह-बिजापुर, दीपक (कांटी) चिनू दोशी, दीपक ओ. जैन - गोलांक डायमंड, धिरेन डीवी मुलचंद मेहता, दिव्येश शाह, हरेश कीर्ति मेहता, हरेश रसीक शाह,हसमुख लल्लू खेतवाड़ी शाह, हितेश व्हाइट मंगल शाह,इकबाल ईस्माइल इरानी, जगदीश बाबु सोमाणी, जयंती शाह-पारसमणि,जयंती माधाणी,जयेश हीमत पारेख - तेज डियाम, जयेश रमेश शाह, जयेश बापु दलपत शाह, जयेश राजा किशन परिख, जयेश लब्धि शाह,जिग्नेश जीगरपाटन गिरीश शाह, कमलेश टीनू दली शाह, ललित मूंछ सेवंती शाह महेंद्र थराद वोरा, मिलन गट्टु नवीन मेहता, नैलेश साइज महेंद्र शाह,.नवीन रति सोनी, प्रकाश हीमत कोठारी, राहुल रोनी नवीन शाह, राजेन परिख, राजेंद्र वोहरा, रजनीकांत मोरखिया, रितेश अवंती शाह, रोहित अरिहंत जोगाणी, समीर नवीन दोशी, समीर प्रविण जवेरी, संदीप मालविया, संदीप कोरडिया, शांतिराज बच्छावत, सुधीर बगारिया, सुरेंद्र दस्साणी, तरुण जोगाणी, विनोद मफत जोगाणी, विनोद मफत संघवी और विपूल नानचंद खेतवाड़ी जोगाणी हैं ।
इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, के ओहदे के लिए एक एक वोट डाले जायेंगे । जबकी कारोबारी सदस्यों केलिए कम से कम 12 वोट डालना जरुरी हैं ।वर्ना वो वोट नहीं माने जायेंगे ।
इस चुनाव में हीरा निर्यातक प्रविण शंकर पंड्या , राजू शाह और कीरण गांधी बतौर रिट्निंग आफिसर अपनी सेवाएं देंगे । चुनाव 21 मार्च 2020  से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए होंगे ।
दिनांक 21 मार्च को वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन होगा । ऐसा एम .डी.एम .ए. की एक प्रेस नोंद में कहा गया है ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel # Gdnc●के लिए...





Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई