कोरोना के कारण शेयर बाजार ध्वस्त, सोने की कीमतों में भी देखी गई गिरावट / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo Courtesy Google◆
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
17 मार्च मंगलवार को कोरोना ने शेयर बाजार में कदम रखा और शेयर बाजारध्वस्त हो गया साथ में सोना चांदी बाजार भी तेजी से गिरा था । कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए में गिरावट आई थी । पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में 5,000 से अधिक की गिरावट आई थी । हालांकि सोने में अब करीब दो हजार की गिरावट आई थी । 10 ग्राम की सोने की दर वर्तमान में 39 हजार 661 है। सोने के साथ चांदी 6445 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि शेयर बाजार गिरने से निवेशकों के लिए सोना-चांदी खतरनाक हो गया है। इसलिए निवेशकों ने सोने और चांदी बेचना शुरू कर दिया। पिछले सप्ताह की तुलना में सोने की कीमतों में 2022 रुपये की गिरावट आई थी ।
देश के सर्राफा बाजार में 999 शुद्ध सोना पिछले सप्ताह की तुलना में 2,022 रुपये घटकर 42,017 रुपये प्रति 10 ग्राम और 39,661 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। इसी तरह चांदी शुक्रवार को 43,855 रुपये से गिरकर 36,640 रुपये पर आ गई।
सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ता है?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के कहने के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में 36 पैसे की गिरावट आई है। रुपए के मूल्य में गिरावट से सोने को फायदा हुआ है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी कहना था कि पिछले हफ्ते से सोने की कीमत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी । यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का परिणाम हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel #Gdnc ●के लिए...

Comments