₹39 हजार के तह पर पून: आ सकता है सोने का दाम पर निवेश के लिए सोने से बेहतर है चांदी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
₹ 39,000 के तह पर पून:आ सकता है सोने का दाम, निवेश के लिए सोना से बेहतर है चांदी की खरीदारी । बाजार विशेषज्ञ तीन दिन पहले तक सोने की कीमत ₹ 45000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचे का अनुमान जता रहे थे। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने यहां तक कह दिया था कि अक्षय तृतिया तक सोना ₹ 50000 तक पहुंच सकता है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भले ही सोने में लोगों का रुझान बढ़ा है पर यह से ₹ 39 हजार पर आ सकता है।
पिछले एक साल से शेयर बाजार बूरे दौर से गुजर रहा है। बांड और निश्चित आय वाले निवेश उत्पाद पर भी रिटर्न घटा है। वहीं, सोने ने वर्ष 2019 में 25 फीसदी और वर्ष 2020 के सिर्फ दो महीने में करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का रुझान पीली धातु में तेजी से बढ़ा है लेकिन कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश के लिए सोना से बेहतर है चांदी की खरीदारी। ऐसा इसलिए की सोने के भाव में कभी भी बड़ी गिरावट आ सकती है जबकि चांदी आने वाले महीनों में नया रिकॉर्ड बना सकता है। 39 हजार पर फिर आ सकता है सोना ।
कमोडिटी विशेषज्ञ और केडिया एडवायजरी के प्रबंध-निदेशक जय केडिया ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ा है। लेकिन अब कोरोना का असर कम हो रहा है। इससे शेयर बाजार में निवेश बढ़ेगा और सोना से बाहर निकलेंगे। इसके चलते आने वाले दो महीने में सोने के भाव में पांच से छह फीसदी की कमी आ सकती है। सोने का भाव फिर से ₹ 39 हजार पर आ सकता है। इसलिए छोटे निवेशक को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
चांदी में बड़ा उछाल संभव हैं । कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के भाव में एकतरफा तेजी देखी गई है। वहीं, औद्योगिक मांग सुस्त होने से वह तेजी नहीं आई है। आने वाले महीनों में चीनी कंपनियों का काम फिर से शुरू करने से चांदी की मांग बढ़ेगी। इससे चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। इस साल के अंत तक चांदी की कीमत ₹ 60 हजार प्रति किलोग्राम पर पहुंच सकती है।
क्यों हैं सफेद धातु अच्छा विकल्प ? मौजूदा समय में सोने-चांदी की कीमत का अनुपात कई दशकों के उच्च स्तर पर है। इसका मतलब है कि चांदी पीली धातु के मुकाबले कम दामों पर है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चांदी अपने सर्वोच्च स्तर ₹ 75,020 प्रति किलो से काफी कम पर कारोबार कर रहा है। इसलिए इसमें बढ़ने की भरपूर क्षमता दिख रही है। यही वजह है कि विशेषज्ञों ने दोबारा इसे संभावना वाले एसेट के तौर पर देखना शुरू कर दिया है।
सोने में तेजी का दौर
माह कीमत
24 फरवरी 2020 44,472
जनवरी 41000
दिसंबर2019 39108
नवंबर 38031
अक्तूबर 38578
सितंबर 36913
अगस्त 38656
जुलाई 34517
जून 34206
मई 32098
अप्रैल 31756
मार्च 31734
फरवरी 32981
जनवरी 33056
आंकड़े: (प्रति दस ग्राम की कीमत रुपये में हैं । )
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel # Gdnc● के लिए...

Comments