भारत के हर बाज़ार में क्या मंदी का माहौल हैं ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





मुंबई ,/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
भारत के करीब करीब सभी व्यापारियों की राय हैं कि बाजारों में मंदी छा गई हैं और इसआर्थिक मंदी में आगे  बढ़े तो बढ़े कैसे ?
सरकार के आंकडे चाहे कुछ भी कहे, ये सच है की भारत में आर्थिक मंदी शुरूआत हो चुकी हैं और ये सबसे बड़ी और सबसे लंबी चलने वाली मंदी हो सकती हैं । इससे बाहर निकलने के लिये व्यापारियों को कड़े संघर्ष की ज़रूरत पड़ सकती  है । कुछ ज़रूरी बातों  और कदम अगर वो उठाते हैं तो जिसके तहत मंदी की मार कम की जा सकती हैं । जिसके तहत अपने फ़िज़ूल खर्चे पर लगाम लगायें । चाहे व्यापार में हो या व्यक्तिगत जीवन में, फ़िज़ूल खर्चों से बचें । बिना कारण यात्रा, प्रवास या व्यापार के अनआवश्यक खर्च टालने की कोशिश करें । किसी भी ग्राहकों  के बड़े order को double check करे और  यह जानले कि वो भुगतान करने मेें सक्षम हैं ? इस समय व्यापारी सिर्फ़ वही order ले जो firm रह सकते हैं । outstanding व्यापारीयों का Budget बिगाड़ सकता हैं । हर व्यापारी  अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें मतलब  booking करें । अपने stock का निरंतर जायज़ा ले और क्षमता और order के हिसाब से ही अपना stock बढ़ायें । अपने व्यापार पर कडी और दैनिकी नज़र रखे । After Sales Service पे ज़्यादा ध्यान दे, Regular Customer इस समय की सबसे बड़ी ताक़त रहेगी । भुगतान के लिए प्यार से और निरंतर call करते रहें । बेवजह की कानूनी झंझटो से व्यापारी खुद को दूर रखे । ये समय और पैसे की सबसे बड़ी बर्बादी हैं । अपने व्यापार के नियम और सिद्धांतो पे कायम रहे । अपने परिवार के लिए कमाये और बचत करे । शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों पे कम खर्च करे । आगे और मौके आयेंगे, तब हम अपनी आन, बान और शान दिखा सकते हैं, अभी टिक के खेलने का समय हैं । सबसे मधुर सम्बन्ध बनाये रखें, कौन जाने आपके अच्छे व्यवहार से आप को कौन Reference देें जाए । अपने Products, व्यापार, Services, Market की Expertise निरंतर बढाते रहें । Positive लोगों के बीच में रहे, Negative लोगों से दूर रहें और बचे । हमेशा मन को शान्त और संतुलित रखने पर ज़ोर दे । अपने शरीर और मन को भरपूर समय दे, Exercise करे, अच्छा भोजन ग्रहण करे, अच्छी दिनचर्या  को follow करे,  Medical के bills को कम करते जाये, यह बचत व्यापारीयों बहुत काम आ सकती हैं। अपनी Family के साथ Quality Time बिताये,आखिर इन्ही के लिये तो सब कुछ हो रहा हैं ।

 •रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• Gold Dust News Channel•  के लिए...
(  Photos by Google.)

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई