मंदी के चलते दिल्ली के ज्वेलर्सो ने ज्वेलरी शो से पिछे हटाये कदम, शो के आयोजकों से वापस मांगे पैसे /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई, 
रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
 कल दिनांक 26 जुलाई को UBM के अधिकारियों साथ  UBM एक्सबिशन में हिस्सा लेने वाले कूंचा महाजनी, दिल्ली के 23 ज्वेलर्स एक्सबिटर्स के बीच एक मीटिंग हुई । इस मिटींग में सभी ज्वेलर्सो ने एक मत होकर बताया कि इस मंदी की मौसम में बाजार की हालात चिंताजनक हैं, व्यापार में अत्याधिक गिरावट होने के कारण खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है, ऐसे में एक्सबिशन करके वो ज्यादा परेशानी मोल नही लेना चाहते। सभी ज्वेलर्सो ने UBM के अधिकारियों से अपने एडवांस पेमेंट वापस किये जाने की बात कही तो UBM के पदाधिकारियों ने कहा है कि हमारे शो में एडवांस वापसी की पॉलिसी नहीं है ,फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में पूरा प्रयास करेंगे कि इस शो में हिस्सा लेने वाले सभी के पैसे वापस मिल जाए। 
  एक्सबिशन में हिस्सा न लेने वाले ज्वेलर्स के नाम निम्न लिखित है। इसके अलावा कुछ और दुकानदार भाइयों ने भी एक्सबिशन में हिस्सा न लेने की बात भी की थी किंतु वे लोग तय नहीं कर पाये कि शो में हिस्सा ले या नहीं ? इसलिए उनका नाम यहां दी गई लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल नहीं हैं । 
आदिनाथ ज्वेलर्स,अग्रवालज्वेलर्स,भाटिया ज्वेलर्स चारु चेन्स, दिल्ली डायमंड, दुर्गा ज्वेलर्स, गोल्ड मार्क, गर्ग चेन्स(फ़्यूचर डायमंड), हीरा ज्वेलर्स, Ice ज्वेलर्स(हरियाणा वाले), के.डी. ज्वेलर्स(खन्ना जी), मीरा ज्वेलर्स, एम.एस. ज्वेलर्स(मंगल चाचा), एन. डी. डायमंड, नवरतन जेम्स(मोंटी जी), पंचरतन डायमंड, रिद्धिमा चेन्स(संजय खजांची), सौरभ चेन्स, शिल्पी ज्वेलर्स, सियाराम ज्वेलर्स, सोना मंडी, टी.सी.ऑर्नामेंट और त्रिदेव ज्वेलर्स के नाम सामने आए हैं । जो हाल के मंदी के दौर ज्वेलरी प्रर्दशनों में हिस्सा नहीं लेंगे ।
     इस तरह से दिल्ली के इन ज्वेलर्सो ने एक नई दिशा की ओर एक कदम आगे बढ़ाया हैं । अब देखना यह हैं कि शेष भारत के ज्वेलर्स क्या कदम उठाते हैं । यहां सवाल यह हैं कि क्या इस मंंदी की मौसम में ज्वेलरी प्रर्दशनों में हिस्सा लेने से ही धंधा बढ़ता हैं ? तो लाखों छोटे ज्वेलर्स ऐसे हैं जिन्होंने कभी ऐसे प्रर्दशनों में हिस्सा नहीं लिया फिरभी उनका बिजनेस छोटे पैमाने पर चलता ही था । हालांकि अब गंभीर हैं, अब बचत का ज़माना है, अब बचत नहीं करोगे तो आगे पस्ताने वक़्त आ सकता हैं । 
अब सोने में दाम उपरी सतह पर हैं ऐसे में सोने की खरीदारी करेगा कौन ? यह एक सोचने वाली बात हैं ।

•रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust News Channel• के लिए..
              (साथ दी गई तस्वीर प्रतितात्मक हैं )

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई