*भारत डायमंड बुर्स में आने-जाने की परेशानी दूर करूंगा*: कहा मंगल प्रभातजी लोढ़ा ने/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*इंडिया डायमंड बुर्स में आने-जाने की परेशानी दूर करूंगा*: कहा मंगल प्रभातजी लोढ़ा ने/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 



【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 हीरा आभूषण उद्योग के "साप्ताहिक पारसमणी" के दीपोत्सव अंक के विमोचन के अवसर पर हीरा व्यापारियों ने महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन मंत्री माननीय मंगल प्रभातजी लोढ़ा से भेंट की थी। "भारत डायमंड बुर्स"( जो मुंबई के बान्द्रा में हैं) में आने-जाने की दिक्कतों को दूर करने के लिए अभ्यावेदन दिया गया था। श्री लोढ़ाजी ने संपादक जयंतीलाल शाह को बधाई देते हुए कहा कि भारत डायमंड बर्से की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की बात की थी।

भारत डायमंड बुर्स यानि बीडीबी के कार्यकारी सदस्य रोहितभाई शाह ने कहा कि वह बीडीबी की समस्याओं के बारे में संगठन के सामने पेश करेंगे। नाईन डीएम के संजय शाह ने कहा कि बीडीबी कम दरों पर अपनी बसों की व्यवस्था करें। एमडीएमए के जी.पी.अध्यक्ष महेंद्रभाई गांधी ने कहा कि बांद्रा से बीडीबी आने-जाने के लिए नई सुविधाएं सृजित की जाएं। संपादक जयंतीलाल शाह ने दिपोत्सवी अंक में एक फ्रंट लेख लिखकर बीडीबी की समस्याओं के लिए विशेष प्रस्तुतियां दी हैं। इस अवसर पर सुरेशचंद्र कंपनी के सुरेशभाई पेठानी, एमडीएमए के उपाध्यक्ष प्रकाशभाई सांघवी, सचिव राजन पारिख, कोषाध्यक्ष रोहितभाई जोगानी, सुरेंद्रभाई दासानी, प्रकाशभाई हेक्कड़, मुकेश बाबूलाल शाह, हेमेंद्रभाई शाह,आशीष शाह,निखिल सेठ,सुरेंद्रभाई के.शाह, राजूभाई और जवाहरलाल शाह उपस्थित थे।【 Photo by MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#मंत्री जी#पारसमणी#जयंती शाह

Comments

कौशिक said…
अरे साहबजीं ट्रैवलिंग के साथ ट्राफ़िक काँ भी कुछ हल निकलो शाम
के टाइम पर ३५ से ५५ मिनट बीकेसी से बांद्रा स्टेशन जाने को लगता
है.तो कृपया करके पहले ट्रैफ़िक काँ सोल्यूसन निकलो, धन्यवाद।

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई