*जोधपुर कांड: दिल्ली और सूरत से पकड़े गए नेपाली चोर:हीरे की अंगूठी बेचने की फिराक में थे; गुजरात से धर दबोचा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जोधपुर कांड: दिल्ली और सूरत से पकड़े गए नेपाली चोर:हीरे की अंगूठी बेचने की फिराक में थे; गुजरात से धर दबोचा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अशोक चोपड़ा के घर में चोरी का आंकलन किया गया है। नेपाल के 7 नौकरों व लोगों ने मिलकर कितने की चोरी की थी । इसका खुलासा पुलिस करेगी। जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अशोक चोपड़ा के घर करीब 10 करोड़ की चोरी कर भागे नेपाली चोर दिल्ली और गुजरात से पकड़े गए हैं। सभी आरोपियों को तीन कारों से जोधपुर लाया गया था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरोपी सूरत में हीरे की अंगूठी बेचने की फिराक में थे। वहीं से पुलिस को इनपुट मिला था। सभी आरोपियों को उदय मंदिर थाने में रखा गया है।

इधर व्यावसायी के परिवार ने यह सबक सीखा है कि जल्दी से किसी पर भी विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। व्यवसायी की बेटी लवीना ने कहा कि नैचुरली हम सहयोगी,सहकर्मी,नौकर आदि पर विश्वास कर लेते हैं। लेकिन अब देख लिया कि ज्यादा ट्रस्ट करने से कुछ नहीं होता। उधर व्यवसायी अशोक चोपड़ा ने कहा कि कितना सामान गया और कितना बच गया? यह आंकलन की बात है। सबसे बड़ी बात ये है कि परिवार सेफ है। इसके लिए उन्होंने पार्टनर्स सुरेश विश्नोई और केके विश्नोई (बबलू) का आभार जताया था। कहा कि सुरेशजी और बबलूजी उस दिन वक्त पर पहुंच गए थे और मामला संभाला था। सभी विक्टिम को अस्पताल पहुंचाया था। जरूरी दवाएं दिलाईं गई थी। वो न होते तो पता नहीं क्या होता। मुझे तो होश भी नहीं था कि क्या हुआ है। मैं ब्लैंक था। ऐसा चोपड़ा ने कहा था।

जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के घर 5 नवंबर की रात हुई 10 करोड़ की चोरी का खुलासा पुलिस कमिश्नर बाद में करेंगे। यह जानकारी मिली है कि सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जोधपुर ले गई थी। पुलिस ने चोरों को दिल्ली और गुजरात से पकड़ा और रात में जोधपुर के लिए रवाना हुई। तीन कारों से पुलिस सभी आरोपियों को लेकर आज सुबह एयरपोर्ट थाने पहुंची थी। इससे पहले पुलिस को दिल्ली में इस गैंग का पता चला था। पुलिस ने बताया कि नेपाल के कैलाली के नौकरों का गिरोह पहले भी देश में कई जगह अलग-अलग चोरी को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने पुराने मामले खंगाले तो पता चला कि इनका चोरी का पैटर्न रहा है। नेपाल के कैलाली से आकर ये लोग देश में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दिल्ली भाग जाते हैं। वहां दो तीन दिन रुकते हैं, फिर अलग-अलग रास्तों से नेपाल चले जाते हैं।



हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अशोक चोपड़ा के घर चोरी की वारदात करने के बाद भागे 7 आरोपियों की तलाश के लिए जोधपुर पुलिस की डीएसटी टीम के साथ कई एसएचओ सहित 15 लोगों की पुलिस टीम ने दिल्ली में इन चोरों को खोज निकाला था। बाकी सूरत में हीरे की अंगूठी बेचने की फिराक में धरे गए थे। जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के घर हुई 10 करोड़ की चोरी में 7 नेपाली शामिल थे। बिजनेसमैन के चार नौकरों ने वारदात के लिए नेपाल से तीन और लोगों को बुलाया था। फिर सबने मिलकर गोल्फ कोर्स निवासी अशोक चोपड़ा के यहां लूटपाट की।

एयरपोर्ट थाना पुलिस के मुताबिक घरवालों को खाने में ड्रग देकर बेहोश करने के बाद चारों नौकरों ने तीन अन्य नेपाली लोगों को घर में घुसाया और चोरी की थी। एसएचओ महामंदिर-रातानाडा सत्य प्रकाश अपनी एक टीम के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से आगे नेपाल बॉर्डर पर तैनात रहे। एसएचओ सत्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गौरी फाटा और चंदन के पास नेपाल जाने वाले हर वाहन को चेक किया था। पुलिस की टीम यहां दुधवा नेशनल पार्क इलाके में भी तलाशी की थी। इस बॉर्डर से नेपाल का कैलाली जिला महज 45 किलोमीटर दूर है । सभी आरोपी वहीं के रहने वाले हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि नेपाल के इस इलाके से फर्जी आईडी के साथ नेपाली नौकर भारत में प्रवेश करते हैं और वारदात को अंजाम देकर वापस नेपाल पहुंच जाते हैं।

बिते 6 महीने से भारत के कई शहरों में करीब 10 वारदातें नेपाली नौकर कर चुके हैं । जिनमें जोधपुर की घटना भी शामिल थी। बुधवार को एक सीसीटीवी सामने आया जिसमें लक्ष्मी समेत 3 चोर जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्‌डे पर एक रेस्टोरेंट में दिखाई दिए थे। नौकरों में लक्ष्मी नजर आ रही है। रेस्टोरेंट में खाना खाकर आरोपी बिल चुकाकर चले गए थे। वीडियो 6 नवंबर की शाम 6.10 के आस-पास का था। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की टीमें दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे तक भेजी गई थी। नौकरानी लक्ष्मी उर्फ मुन्ना देवी (45), धन बहादुर थापा(45), मंजिल व मंजू (26) के साथ तीन लोग भगत,खेम बहादुर व शेर बहादुर भी इस चोरी में शामिल थे। इन तीनों को नेपाल से बुलाया गया था। पुलिस को कुचामन में मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में खेम बहादुर, मंजिल दिखे थे। वहीं एक फुटेज में मंजू नजर आई थी। स्टेशन पर मिले फुटेज में भगत और खेम बहादुर भी दिखा था।

ये तीनों आरोपी नेपाल के कैलाली से आए थे। लक्ष्मी पहले से व्यवसायी के यहां नौकरी कर रही थी। ये लोग 2 महीने पहले ही नौकरी पर लगे थे। इनके अलावा 3 अन्य को नेपाल से चोरी के लिए बुलाया गया। ये तीनों आरोपी नेपाल के कैलाली से आए थे। लक्ष्मी पहले से व्यवसायी के यहां नौकरी कर रही थी। ये लोग 2 महीने पहले ही नौकरी पर लगे थे। इनके अलावा 3 अन्य को नेपाल से चोरी के लिए बुलाया गया। नौकरों ने घर में सभी को बेहोश करने के बाद खेम बहादुर, शेर बहादुर और भगत को बुलाया था। सातों ने मिल कर घर में दरवाजे और लॉकर तोड़े थे । चोरी का माल व्यवसायी की कार में डाला और भाग निकले थे। जोधपुर से वे नागौर के कुचामन गए थे। वहां अपने परिचित अमर सिंह के यहां कुछ देर रुके थे। अमर सिंह के यहां चोरी का कुछ सामान भी छोड़ा और फिर आगे निकल गए थे।

*सुबह 8 बजे अमर सिंह के यहां पहुंचे, 3 बजे निकले*
सातों चोर 6 नवंबर की सुबह 8 बजे कुचामन में अपने परिचित नेपाल के अतरिया के निवासी अमर सिंह के पास पहुंचे थे। अमर सिंह कुचामन में ही गैस गोदाम पर काम करता था। वहां उन्होंने खाना खाया और दो गुट में बंट गए थे। एक गुट में लक्ष्मी,मंजिल व बहादुर व दूसरे गुट में मंजू, खेम बहादुर,शेर बहादुर व भगत थे। लक्ष्मी, मंजिल व बहादुर जयपुर की तरफ भागे थे। पुलिस ने सबसे पहले अमर सिंह को गिरफ्तार किया था।

चोरी की इस वारदात में कुल कितने का सामान, कैश और ज्वेलरी गायब हुई। इसका खुलासा पुलिस अब करेगी। अब तक की पड़ताल में ये चोरी 10 करोड़ के लगभग की मानी जा रही है। चोरी की इस वारदात में कुल कितने का सामान, कैश और ज्वेलरी गायब हुई थी? इसका खुलासा पुलिस अब करेगी। अब तक की पड़ताल में ये चोरी 10 करोड़ के लगभग की मानी जा रही है। अमर सिंह ने बताया कि वह लोग सुबह 8 बजे आए थे और खाना भी खाया था। उनके पास शराब थी। वहां उन्होंने शराब पी। अमर सिंह ने बताया कि मुझे छोटी बोतल मिली थी। शराब पीने के बाद मैं सो गया। अमर सिंह अपने दामाद के पास कुचामन में रहता है। उसने बताया कि सभी लाेग पुणे जाने का बोलकर दोपहर तीन बजे घर से निकले थे।





*5 अक्टूबर को हुई थी चोरी*
गोल्फ कोर्स इलाके में अशोक चोपड़ा (55) के यहां चोरी के बाद खुलासा हुआ कि व्यापारी के परिवार को फ्राइड राइस में ड्रग्स मिलाकर खिलाया गया था। अशोक चोपड़ा और उनकी बेटी लवीना (20) को डिनर में नौकरों ने ड्रग खिलाया। जिससे से वे सभी बेहोश हो गए। इन दोनों के अलावा दो ड्राइवरों संतोक व नारायण को भी ड्रग्स दिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सभी अब पूरी तरह होश में और स्वस्थ है। 

*5 अक्टूबर रात को यह घटना हुई*
 7 अक्टूबर शाम तक अशोक चोपड़ा व उसकी बेटी लवीना को होश आया था। पुलिस सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने जो सामान कुचामन (नागौर) में बरामद किया, उसमें तिजोरी, दो लैपटॉप, मोबाइल समेत कीमती डिनर सेट थे। नौकरों ने इन डिनर सेट को एल्यूमीनियम समझ लिया और छोड़ गए। इनका बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ रुपए बताया गया। बर्तनों का वजन करीब 4 किलोग्राम था। कई कीमती सामान अभी नौकरों के पास ही था। पुलिस ने तिजोरी व अन्य सामान भी बरामद किया। 


*सोने के बर्तन को एल्यूमीनियम समझकर छोड़ गए चोर।*
3 करोड़ के थे चम्मच-प्लेट, हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन और बेटी को ड्रग्स देकर किया था बेहोश । जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन अशोक चोपड़ा के यहां से चोरी किए सोने के बर्तनों को चोर पहचान नहीं पाए। वो इसे एल्यूमीनियम का समझकर झाड़ियों में छोड़ गए थे। पुलिस ने इसकी जांच की तो सच्चाई सामने आई। करीब 4KG के ये नक्काशीदार बर्तन गोल्ड-प्लैटिनम कोटेड थे। इनकी कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई। पुलिस की टीमें जोधपुर के अलावा जयपुर, दिल्ली से लेकर नेपाल बॉर्डर तक भेजी गई थी।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#चोर#चोरी#अशोक चोपड़ा#जोधपुर

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई