*डी.बियर्स की 2023 की हीरों की साईट और ज्वैलर्सो के लिए आगामी साल के पुष्यनक्षत्र की तारीख*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*डी.बियर्स की 2023 की हीरों की साईट और ज्वैलर्सो के लिए आगामी साल के पुष्यनक्षत्र की तारीख*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कच्चे हीरें की बिक्री करती हुई विश्व की विशालकाय कंपनी डी.बियर्स ने आगामी साल के लिए अपनी 10 कच्चें हीरों की साईट का एलान किया है। इन्हीं दिनों डी.बियर्स अपने साईट होल्डर्स को कच्चे हीरों का जत्था बेचेगी । जिसकी किमतें लाखों डॉलर्स में होती हैं। दौरान रशियन हीरा कोरपोरेशन अलरोसाने अपनी साईटों का एलान नहीं किया है।
अब देखें आगामी साल 2023 की डी बियर्स की तारीखें - जिसमें पहली साईट 16 से 20 जनवरी तक । दूसरी साईट 20 से 24 फरवरी तक । तिसरी साइट : 27 से 31 मार्च तक । चौथी साईट : दिनांक 2 से 25 मई तक । पांचवी साईट; 5 जून से 9 जून तक । 6वींं साईट : 10 से 14 जुलाई तक । सातवीं साईट : 14 से 18 अगस्त तक । 8 वी साईट : 18 से 22 सितंबर तक । 9वीं साईट : 23 से 27 अक्टूबर तक और आखरी 10 वीं साईट: 4 से 8 दिसंबर तक । अप्रैल और नवंबर में डी. बियर्स की कोई साईट नहीं है।
डी.बियर्स के बारे में विकिपीडिया क्या कहता है । डी. बियर्स ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय निगम है । जो हीरे के खनन, हीरे की खोज,हीरा खुदरा,हीरा व्यापार और औद्योगिक हीरा निर्माण क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी खुले गड्ढे, बड़े पैमाने पर जलोढ़ और तटीय खनन में सक्रिय है। इसके मालिक: एंग्लो अमेरिकन पीएलसी हैं। इसका मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है ।इसके CEO: ब्रूस क्लीवर (1 जुलाई 2016–) हैं । संस्था स्थापित: 1888 में हुई। इस कंपनी काराजस्व: 608 करोड़ अमरीकी डालर (2018) हैं । इनकी सहायक कंपनियाँ: फॉरएवरमार्क, डायमंड ट्रेडिंग कंपनी, डी बीयर्स कनाडा, इंक., लाइटबॉक्स आभूषण, और दूसरी कंपनियां हैं। मूल संगठन: एंग्लो अमेरिकन पीएलसी हैं ।
अब देखें,भारत के ज्वैलर्सो के लिए साल 2023 का पुष्यनक्षत्र के मुर्हुत:
साल का पहला महिना जनवरी में तारीख 8 और 9 का पहला पुष्यनक्षत्र 8 जनवरी रविवार सुबह सुबह 3:09 बजे से शुरू होगा। जो 9 जनवरी को सुबह 6: 05 बजे तक रहेगा।
अब फरवरी का पुष्यनक्षत्र:- शनिवार 4 फरवरी सुबह 09:18 बजे से प्रारंभ होगा । जो रविवार 5 तारीख को 12: 13 दोपहर को समाप्त होगा।
जब की मार्च को पुष्यनक्षत्र के साथ साथ गुरु पुष्यनक्षत्र भी है। उसमें पुष्यनक्षत्र: मार्च में शुक्रवार 3 तारीख से 3:44 से शुरु होगा । जो 4 शनिवार 6:42 शाम तक रहेगा । जब की गुरु पूष्य नक्षत्र मार्च के गुरुवार को 30 तारीख को रात के 11 बजे से प्रारंभ होगा । जो शुक्रवार 31 तारीख को देर रात 1:57 मिनट को समाप्त होगा।
अप्रेल में शनिवार 22 तारीख को अक्षय तृतिया है। जब की गुरुवार को 27 तारीखको सुबह 07:01 मिनट से शुरु होनेवाला गुरु पुष्यनक्षत्र शुक्रवार 28 तारिख को 9:53 मिनट तक रहेगा।
मई में गुरु यूष्य नक्षत्र है । बुधवार 24 तारीखको दोपहर 03:07 मिनटसे शुरू होगा। जो गुरुवार 25 तारीख को शाम 05:53 मिनट पर समाप्त होगा।
जून में पुष्य नक्षत्र मंगलवार 20 तारीखको रात 10:38 बजे से प्रारंभ होगा । जो बुधवार तारिख रात 21 को रात 01:21 मिनट तक रहेगा ।
जुलाई महिने में पुष्यनक्षत्र 18 तारीख को मंगलवार को 5:17 सुबह प्रारंभ होगा । जो बुधवार 19 तारीख के 07:58 सुबह को समाप्त होगा।
अगस्त महिने में पुष्य नक्षत्र सोमवार 14 तारीखको सुबह 11:08 से शुरू होगा । जो मंगलवार 15 तारीख को दोपहर को 01:59 तक रहेगा।
जब की सितंबर में यह पुष्यनक्षत्र रविवार 10 तारीख 05:07 शाम से सोमवार 11 तारीख को रात 8:01 बजे तक रहेगा ।
अब नवंबर महिने में पुष्यनक्षत्र की स्थिति देखें तो यह नक्षत्र शनिवार 4 तारीख से सुबह 7:58 से रविवार 5 तारीख को सुबह 10:29 मिनट तक रहेगा। जबकी इसी महीने की 10 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस का पवित्र त्यौहार है।
आखरी 12 वें दिसंबर महिनें के गुरुपुष्यनक्षत्र की स्थिति देखें तो- पहली दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 4:43 से इसका प्रारंभ होगा । जो शनिवार 2 तारीख को शाम का 6:54 तक चलेगा। जबकि दूसरा पुष्यनक्षत्र गुरुवार 28 दिसंबर को देर रात 1: 06 बजे से शुरू होगा । जो शुक्रवार 29 दिसंबर को सुबह 3. 10 तक रहेगा । यह भारतीय ज्वैलर्सो के लिए पुष्य नक्षत्र-गुरु पुष्य नक्षत्र के बारे में अहम जानकारी ।【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#डी. बियर्स#साईट#हीराबाजार#गुरु व पुष्यनक्षत्र#ज्वैलर्स


Comments