*एक गुलाबी जड़ाउ हीरा नीलामी में 280 करोड़ में बिकेगा* /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*एक गुलाबी जड़ाउ हीरा नीलामी में 280 करोड़ में बिकेगा* /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】इस साल विभिन्न प्रकार के रंगीन हीरों ने निलामी बाजार में तहलका मचाया हैं । उसमें 13.15 कैरट का गुलाबी हीरा बिक्री में आ रहा है। जो 200 से 280 करोड़ में बिकने की संभावना है। ऐसा ज्वैलरी विशेषज्ञ और क्रिस्टी एशोसिएट की जैकलीन डिसांट ने बताया था ।दूसरे हीरों में बैंगनी, नारंगी, भूरा या ग्रे जैसे रंग की धारियाँ होती हैं लेकिन इस हीरे में ऐसी कोई धारियाँ नहीं होती हैं इसलिए यह आकर्षक होता है। आखिरी बार ऐसा गुलाबी हीरा 2018 में देखा गया था। जो नीलामी में 50.3 मिलियन (408 करोड़ रुपए) में बिका था।
ऐसे प्राकृतिक गुलाबी रंग के हीरों की बाजार में काफी मांग है साथ ही कई जगहों पर इसे और आकर्षक बनाने के लिए इसके रंग में बदलाव किया जाता है लेकिन इस हीरे को ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जिसकी वजह से यह हीरा कुछ खास बन गया है। इस साल वैसे भी हीरों का बाजार मजबूत हुआ है । जो खरीदारों को इनकी कीमत चुकाने के लिए मजबूर करेगा। इस हीरे को अंगूठी में पेश किया जाता है। यह कौन सा एतिहासिक हीरा हैं ? उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।
गौरतलब हैं कि क्रिस्टीना ऐसे हीरों व दूसरी एंटिक आइटमों की लिए मशहूर हैं।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#हीरा#गुलाबी#निलामी

Comments