*धनतेरस और दीपावली के महापर्व के मद्देनजर ज्वैलर्सो और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के चाँदनी चौक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दौरा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*धनतेरस और दीपावली के महापर्व के मद्देनजर ज्वैलर्सो और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के चाँदनी चौक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दौरा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】धनतेरस और दीपावली के महापर्व के अवसर को ध्यान में रखतें हुए ज्वैलर्सो और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के चाँदनी चौक में भीड़-भाड़ के चलते दिनांक 18 अक्टूबर को दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर साहेब दीपेंद्र पाठक, डिप्टी पुलिस कमिश्नर सागरसिंह कलसी,असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर विजय सिंह, कोतवाली थानाअध्यक्ष असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शर्मा, एडिशनल एसएचओ श्री नीरज सिंह, कई थानो के एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चाँदनी चौक तथा एशिया की सबसे बड़ी ज्वेलरी मार्किट कूंचा महाजनी का दौरा किया था । दी बुलियन & जेवेलर्स एसोसिएशन सभी पुलिस अधिकारियो का धन्यवाद करती है । एसोसिएशन आप सभी व्यापारियों, कर्मचारियों व निजी सुरक्षाकर्मियों से अपील करती है कि पुलिस की तीसरी आँख बने और अपने आँख- कान खुले रखें । गली में या दुकान पर आये किसी संदिग्ध ग्राहक या संदिग्ध सामान की सूचना तुरंत एसोसिएशन या नजदीकी पुलिसकर्मी को दे ताकि भीड़ का फ़ायदा उठाकर कोई अपराधी वारदात को अंजाम ना दे सके । सतर्क रहें सुरक्षित रहें । ऐसा के दिल्ली दी बुलियन & ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया था ।【 Photo by MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#धनतेरस#दीपावली#सुरक्षा

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई