ITR में कब देनी पडती हैं ज्वेलरी की जानकारी ?/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 🤔

                                                       
             ● Photos Courtesy Google ●

                     मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
🤔
 यदि आपकी टैक्सेबल इनकम 50 लाख से ज्यादा है ।आपको अपनी ज्वेलरी की डिटेल ITR में देनी पड़ेगी । अपनी ज्वेलरी की जानकारी हमेशा अपने पास रखें । गहनों की रसीद हमेशा संभालकर रखें । IT द्वारा मांगे जाने पर ज्वेलरी के जुड़े सारे कागजात दें ।

अब गोल्ड पर टैक्स का गणित जाने...
🤔
याद रहे कि शादी में मिले सोने पर कोई टैक्स नहीं लगता हैं । गोल्ड चाहे रिश्तेदारों से मिला हो या दोस्तों से पर वह टैक्सेबल नहीं हैं । शादी में मिले गोल्ड को बेचने पर टैक्स के नियम है । शादी में मिले गोल्ड के बेचने पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा । गोल्ड तीन साल से पहले बेचा तो शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता हैं । तीन साल के बाद बेचा तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा । पुराने गहने को देकर नयी ज्वेलरी उसी गोल्ड से बनवाई तो टैक्स नहींभरना पडेगा । पुरानी ज्वेलरी के बदले नई ज्वेलरी खरीदने पर उन पर  टैक्स देना पड़ेगा ।
गिफ्ट में मिले गोल्ड पर टैक्स ?

🤔 दुल्हन को शादी में मिली ज्वेलरी पर टैक्स नहीं लगता हैं ।  सास-ससुर, माता-पिता से मिले गोल्ड पर टैक्स नहीं देना होता । सास की ज्वेलरी विरासत में मिली है तो उस पर भी टैक्स नहीं लगता। गिफ्ट डीड या वसीयत में मिले गहने टैक्स के दायरा में नहीं आता हैं ।

कब जब्त हो सकते हैं गहने?
🤔
इनकम टैक्स विभाग ज्वेलरी को जब्त कर सकता है । ज्वेलरी का सोर्स नहीं बताने पर IT विभाग आपकी ज्वेलरी जब्त कर सकता है । घर पर रखे गहनों का सोर्स नहीं बताने पर टैक्स भी लगेगा । IT विभाग गहने जब्त करने के साथ 138% का टैक्स भी लगाएगा जो आपको चूकाना पड सकता हैं ।

अब यह भी जान लिजिए कि आपका गोल्ड कहां सुरक्षित है ?
🤔
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में सोना जमा करवा सकते हैं । गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में 2.5% का ब्याज मिलता है । आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं । सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में गोल्ड नहीं गोल्ड बॉन्ड मिलता है । सोने के दाम में उतार-चढ़ाव नहीं चाहते तो गोल्ड बॉन्ड ही खरीदें ।बच्चों के भविष्य के लिए गोल्ड से बेहतर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड हैं ।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी पर गोल्ड या उतने ही पैसे ले सकते हैं । सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 2.5% का ब्याज मिलता है । ऐसा इंडिया ज्वेलरी फोरम बाँर्ड के राकेशकुमार ने एक पोस्ट के ज़रिये बताया था 

●रिपोर्ट स्पर्श देसाई ● Gold Dust News Channel # Gdnc● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई