सिंगापुर सरकार आयोजित वैश्विक फिनटेक फेस्टिवल में भारत से कैट के प्रवीन खंडेलवाल होंगे विशिष्ट वक़्ता / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

                  ◆Photo by Agency◆

           
                 मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


सिंगापुर सरकार के वैश्विक फिनटेक फेस्टिवल में भारत से प्रवीन खंडेलवाल विशिष्ट वक्ता के रुप में शामिल होंगे । खंडेलवाल के साथ भारतीय प्रतिनिधि मंडल में देश के विभिन्न राज्यो से 35 व्यापारी नेताओ में से एक उत्तर प्रदेश के KANPUR से पंकज अरोरा भी सिंगापुर सरकार के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
देश के प्रमुखतम व्यापारी नेता और कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री  प्रवीन खंडेलवाल इस महीने सिंगापुर में आयोजित हो रहे सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में भारत और देश के 7 करोड़ व्यापारियों के प्रतिनिधि के रूप में एक विशिष्ट वक्ता बतौर शामिल होंगे  । गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस फेस्टिवल में एक विशिष्ट वक्ता के रूप में दुनिया को सम्बोधित किया था । सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल सिंगापुर सरकार द्वारा किया जाने वाला एक बृहद वार्षिक सम्मेलन है । जो फिनटेक के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन होता है । जिसमें इस वर्ष लगभग 100 से अधिक देशों के लगभग 57 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे ।
 
इस वर्ष सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक सिंगापुर में हो रहा है । जिसकी मेजबानी  सिंगापुर सरकार की मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर कर रही है । खंडेलवाल इस फेस्टिवल में दुनिया भर की  बेहद चुनिंदा विशित वक्ताओं में से एक होंगे और भारत की सन्दर्भ में व्यापारियों की डिजिटलकरण एवं वित्तीय समावेश पर अपना वक़्तव्य देंगे । खंडेलवाल के साथ देश के विभिन्न राज्यों के 35 प्रमुख व्यापारी नेता भी एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में सिंगापुर जा रहे हैं । यह डेलीगेशन 10 नवम्बर की मध्य रात्रि को सिंगापुर के लिए दिल्ली से रवाना होंगे । इस फिनटेक फेस्टिवल के विशिष्ट वक्ता होने के साथ साथ फेस्टिवल के दौरान अन्य विषयों पर  आयोजित हो रहे अनेक विश्व स्तरीय टॉक शो में भी खंडेलवाल एक पैनल वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे  ।
 
इस महोत्सव में कई देशों के प्रमुखों, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, बड़ी संख्या में दुनिया भर की फ़िंन टेक कंपनियां, अनेक मल्टीनेशनल कंपनियों के ग्लोबल सीईओ, बैंकर्स, अर्थशास्त्री, फ़िनटेक विशेषज्ञ बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे । दुनिया के 100 से अधिक देशों से  उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग के जानकार  और स्टार्टअप के लोग भी इस फेस्टिवल में शामिल होंगे ।इस फेस्टिवल के दौरान इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के लिए सिंगापुर वीक, एक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, विश्व एसएमई कांफ्रेंस सहित अन्य अनेक आयोजन इसी दौरान होंगे । इस फेस्टिवल में 38 देशों के पैवैलियन भी लगेंगे । जिनमें दुनिया के अन्य देशों में इनोवेशन, वित्तीय समावेश, टेक्नोलॉजी के आधुनिकीकरण को दिखाया जाएगा ! 

 दौरान खंडेलवाल ने बताया कि अपने वक्तव्य में वो भारत में व्यापारियों के डिजिटलीकरण एवं वित्तीय समावेश, भारतीय एसएमई और व्यापारियों का देश की प्रगति और अर्थव्यवस्था में योगदान पर प्रकाश डालेंगे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अंतर्गत भारत में गैर कॉर्पोरेट क्षेत्र के डिजिटलीकरण की भी विस्तार से चर्चा करेंगे ।  वह पिछले पांच वर्षों में भारत में व्यापार के उन्नयन और आधुनिकीकरण में सरकार की योजनाओं और उनकी प्रगति का भी जिक्र करेंगे । इसके अलावा देश में जीएसटी के माध्यम से  कर संरचना का सरलीकरण, व्यापार समुदाय के लिए वित्त की आसान पहुंच और देश के 7  करोड़  व्यापारियों को डिजिटल बनाने की कैट की गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे और भारत के व्यापारियों एवं लघु उद्योग किस तरह से विश्व के अन्य देशों के साथ अपना व्यापार बड़ा सकते हैं उस बातको भी प्रमुखता देंगे । यह एक अवसर होगा जब दुनिया के बाकी देशों को बताया जा सकता है की कैसे सरकार भारत में व्यापार को बेहतर बनाने और भारतीय एसएमई को अधिक निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने हेतु व्यापारियों से हाथ मिलाकर काम कर रही हैं ।खंडेलवाल सम्मेलन में आये दुनिया भर के फिनटेक कंपनियों को भारत में अपने व्यापार के विस्तार का न्योता भी देंगे ।

◆रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel#  Gdnc● के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई