मुंबई में सीए पब्लिकैशन के द्रारा ज्वेलरी के पांच पुस्तकों का हुआ लोकर्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photos by Atul Desai◆
● मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई●
मुंबई के जाने माने कैटलॉग निर्माता सीए पब्लिकैशन के ज़रिए शनिवार 9 नवंबर दोपहर को चीराबाज़ार स्थित कंपनी के शोरुम में ज्वेलरी के तीन कैटलॉग, एक कैड़ ज्वेलरी ड़िजाईन बूक और कंपनी की ट्रैड़ पत्रिका ज्वेलरी न्यूज़ इंडिया का लोकार्पण विविध महानुभावों के वरद हाथों तालियों के गड़गड़ाहट के बीच हुआ ।
इन में तीन ज्वेलरी कैटलॉग में हैद्राबाद की ज्वेलर्स एस.एस.पी. का सेट का कैटलॉग, दूसरा बैंगलोर के ज्वेलर्स मंगलदीप का ज्वेलरी कैटलॉग और सुरत, गुजरात के ज्वेलर्स एफ बैंगल्स का बैंगल्स की ड़िजाईन का कैटलॉग के साथ भारत में सर्व प्रथम निर्मित कैड़ ज्वेलरी ड़िजाईन की किताब और सीए पब्लिकैशन का प्रकाशित मेगेजिन ज्वेलरी न्यूज़ इंडिया का ज्वेलरी शो का विशेषांक का लोकार्पण हुआ था ।
इस कार्यक्रम के संचालन सुत्र जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड के पत्रकार और गोल्ड़ ड़स्ट न्यूज चैनल के क्रिएटिव हेड़ स्पर्श देसाई ने संभाले थे । उन्होंने शे'रो शायरी के साथ रंगारंग संचालन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया था ।
कार्यक्रम में कवि रवि यादव ने सरस्वती वंदना और श्री पाल बोहरा जैन ने नमस्कार वंदना और मांगलिक पाठ करके कार्यक्रम काआग़ाज़ किया था ।
कार्यक्रम में हैदराबाद से पधारे मेहमानों का परिचय और कैटलॉग के बारे में जानकारी ट्रेड़ के वरिष्ठ पत्रकार और जेम्स एंड ज्वेलरी विशेषज्ञ शिद बैनर्जी ने पावर प्वाइंट प्रोजेक्शन के ज़रिए दिया था ।
इस कार्यक्रम में मंचाधिन लोगों में हैदराबाद से खास पधारे एस.एस.पी.के डिरेक्टर किशनलालजी राठौर और सरवण कुमार के साथ अहमदाबाद से पधारे व्यापारी श्रीपाल संचेतीजी,सीए ग्रुप ओफ पब्लिकैशन के सीईओ ललित टी. जैन और पत्रकार शिद बैनर्जी थे ।
कंपनी के सीईओ ललित टी. जैन ने बाहर से पधारे महमान लोगों का, महानुभावों का और उपस्थित लोगों का स्वागत कर अपनी वेलकम स्पीच सबको आवकार दिया था ।
कार्यक्रम में कंपनी के पक्षाल जैन, सिध्दांत जैन, श्रीपाल बोहरा जैन, कंपनी के मेगेजिन जेएन आई के संपादक नयन जानी और प्रिंस इंटरटेनमेंट के मालिक प्रिंस जयदीप शाह ने प्रासंगिक प्रवचन किए थे ।
कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि रवि यादव, पत्रकार, कवि और संचालक स्पर्श देसाई, कवि प्रिंस जयदीप शाह , कवि पत्रकार दिनेश्वर माली और सुप्रसिद्ध हास्य कवि जयंती लाल जैन चाणोद ने गीत, गज़ल और कविता से समां बांध दिया था ।
दौरान सम्मान समारोह में किशनलालजी राठौर, सरवण कुमार, शिद बैनर्जी, श्रीपाल संचेती जी, प्रिंस जयदीप शाह, संचालक स्पर्श देसाई, कैमरामैन एवं फोटोग्राफर अतुल देसाई, कवि रवि यादव, पत्रकार एड़वर्ड, श्रीपाल बोहरा, हास्य कविजयंती लाल जैन चाणोद, पत्रकार दिनेश्वर माली, पत्रकार जगदीश पुनमिया, और मालाड़ से पधारे व्यापारी रमेश राणावत के साथ कंपनी केसीईओ ललित टी. जैन का सम्मान शाल ,फूल और गिफ्ट किट बैग्स से किया गयाथा ।जबकि दूसरे सम्मान फूलों से किए गए थे ।
इस कार्यक्रम को कामियाब बनाने हेतु कंपनी के स्टाफ, जिससे भावना, सुदेश गुप्ता, श्रीपाल बोहरा, डिंपल शेठ, गौरी, दिनेश प्रजापति, केतन,नैनेश, शुभांगी, रोशनी और निकुंज के साथ दूसरे लोगों ने कड़ी मेहनत की थी ।
आखिर में कंपनी के पक्षाल जैन ने सब का आभार प्रकट किया था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Gold Dust News Channel # Gend ● के लिए...
Comments