*संसार का सबसे बड़ा ज्वैलरी शो IIJS प्रीमियर 25 मुंबई आयोजित होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*संसार का सबसे बड़ा ज्वैलरी शो IIJS प्रीमियर 25  मुंबई आयोजित होने जा रहा है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई में दूनिया के सबसे प्रतिष्ठित B2B रत्न और आभूषण शो "इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) प्रीमियर" मुंबई के जियो सेंटर【 बीकेसी】और बोम्बे एग्जिबिशन सेंटर 【गोरेगांव】आयोजित होने वाला है। एक ही छत के नीचे,एक ही प्लेटफार्म पर मनमोहक आभूषणों और अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले यह शानदार शो  होगा। भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद  यानि GJEPC द्वारा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक मुंबई के दो स्थानों पर आयोजित होगा। 

IIJS प्रीमियर समकालीन शैलियों के साथ क्लासिक डिज़ाइनों का एक अनूठा मिश्रण पेश करके शादियों के मौसम की खरीदारी की शुरुआत का प्रतीक है। हीरे,सोने व चांदी में माँग लगातार बढ़ रही है और खुदरा विक्रेता आधुनिक उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप लेटेस्ट डिजाइनों में विविध विकल्प खोजने के लिए उत्सुक हैं। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और व्यापक रत्न एवं आभूषण B2B शो हैं। 

आईआईजेएस द्वारा आयोजित यह "आईआईजेएस प्रीमियर" में पिछले संस्करण की तुलना में रंगीन रत्न ढीले श्रेणी में 174 अतिरिक्त कंपनियों की भागीदारी के साथ 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई हैं तथा 209 अतिरिक्त स्टालों के साथ 19 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई । जिससे अधिक व्यापार की संभावना बनी। इधर सोने चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं पर इन दिनों सोने में दाम गिर गए है। जो ज्वैलर्सो के लिए फायदे का धंधा करवा सकता हैं। इस शो में दिग्गजों और अन्य दूरदर्शी हीराकंपनीयों, हीराव्यापारीयों, ज्वैलर्सो व ज्वैलरी कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसी जानकारी मिली है। जिन्होंने भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन असाधारण अग्रजों ने कई लोगों को प्रेरित किया है और अगली पीढ़ी के आभूषण निर्माताओं के लिए उदाहरण स्थापित किए हैं। इस शो की मनोरंजक पलों में दिग्गज बॉलीवुड गायक सोनू निगम रात भर अपने यादगार गीतों से गणमान्य लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। दूसरे मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे। जिसके तहत फैशन शो,अवार्ड नाईट और सेमिनार होंगे। 

IIJS एक उत्कृष्ट उत्पाद सोर्सिंग गंतव्य है । जो न केवल ट्रेंडी आभूषण डिजाइन प्रदान करता है बल्कि फैशन भी प्रदान करता है साथ ही आधुनिक और अभिनव डिज़ाइन भी पेश किए जा रहे हैं। जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। ग्राहक रंगीन हीरों,अनोखे और व्यक्तिगत डिज़ाइनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं । क्लासिक और समकालीन शैलियों का मिश्रण,जिसमें अनुकूलन और आकर्षक डिज़ाइनों पर ज़ोर दिया जाता है। 

 इस शो के आगंतुकों को नई तकनीकी नवाचारों से सशक्त बनाएगा। आगामी इटली पैवेलियन व दूसरे पैवेलियन इस शो की सीमाओं के पार बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। 71 से ज़्यादा कंपनियों द्वारा 74 से ज़्यादा स्टॉल्स पर कब्जा करने के साथ इस शो ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। एक ही छत के नीचे नवीनतम हीरा,सोना,प्लेटिनम व सिल्वर के आभूषणों और नवाचारों को प्रदर्शित करता हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस शो में विदेशी कंपनियों के बायर्स और सेलर्स व भारतीय कंपनियों के बायर्स और सेलर्स मिलते है। इससे व्यापार की एक नई क्षितिज आकर लेती हैं।【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•
#आईआईजेएस#अंतरराष्ट्रीयशो#हीरा#सोना#प्लेटिनम#सिल्वर#मुंबई#गोरेगांव#बीकेसी#

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई