चांदी एक कीमती धातु है,जिसका रासायनिक प्रतीक Ag (Argentum) है, यह नरम,चमकदार और उच्च तापीय एवं विद्युत चालकता वाली धातु है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*चांदी एक कीमती धातु है,जिसका रासायनिक प्रतीक Ag (Argentum) है, यह नरम,चमकदार और उच्च तापीय एवं विद्युत चालकता वाली धातु है*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


ठख【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चांदी भंडार वाले इन 10 देशों में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन होता है। चांदी एक रासायनिक तत्व है । इसका प्रतीक Ag और परमाणु संख्या 47 है। यह एक नरम,सफ़ेद-भूरे रंग का चमकदार संक्रमण धातु है । जो किसी भी धातु की तुलना में सबसे अधिक विद्युत चालकता,तापीय चालकता और परावर्तकता प्रदर्शित करता है। ऐसा विकिपीडिया कहता हैं।

•चांदी भंडार वाले देश : जब भी कीमती धातुओं की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में सोना आता है। सोना हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। आम लोगों से लेकर अमीर लोगों तक, हर कोई सोने में निवेश करना बहुत अच्छा मानता है। निवेश की बात करें तो सोने की चमक कभी कम नहीं होती। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा चांदी है? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है। चांदी भले ही सोने से सस्ती हो, लेकिन इसकी उपयोगिता और भंडारण क्षमता के मामले में कई देश आगे हैं। आइए जानें...

•चांदी क्यों है खास?
चांदी को सिर्फ आभूषणों तक सीमित समझना बहुत बड़ी भूल होगी। आज के समय में चांदी का इस्तेमाल कई आधुनिक तकनीकों में किया जाता है।  यह एक बेहतरीन विद्युत और ऊष्मा संवाहक है । जो इसे इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरण,सौर पैनल,बैटरी और फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में बेहद महत्वपूर्ण बनाता है। औद्योगिक दृष्टिकोण से चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है।

• किस देश में सबसे ज़्यादा चांदी है?
रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक है। वर्ल्ड सिल्वर सर्वे के अनुसार हर साल दुनिया भर में खनन के ज़रिए निकाली जाने वाली चांदी का 20 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा अकेले मेक्सिको से आता है। मेक्सिको की प्रमुख खदानें जैसे फ्रेस्निलो, सोसिटो और सैन जूलियन दुनिया में सबसे बड़ी चांदी उत्पादन स्थलों में से हैं। 2023 की रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको ने लगभग 6,200 टन चांदी का उत्पादन किया जाता हैं। मेक्सिको के बाद चीन,पेरू,चिली,रूस, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड जैसे देश भी चांदी के प्रमुख उत्पादक हैं। चीन चांदी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और तकनीकी उपकरणों के उत्पादन में इसका मुख्य ग्राहक भी है। दक्षिण अमेरिका में पेरू भी चांदी का एक प्रमुख उत्पादक है और इसकी कई पुरानी खदानें आज भी सक्रिय हैं।

-चांदी भंडार देश: भारत की स्थिति देखें तो भारत चांदी का एक प्रमुख उपभोक्ता है लेकिन उत्पादन के मामले में पीछे है। भारत के पास राजस्थान और झारखंड में कुछ चांदी के भंडार है लेकिन देश की अधिकांश जरूरतें आयात के जरिए पूरी होती हैं। भारत में चांदी की हमेशा मांग रहती है। खासकर धार्मिक,सांस्कृतिक और निवेश उद्देश्यों के लिए। कुल मिलाकर हालांकि सोने की मांग बहुत अधिक है लेकिन चांदी के बिना कई जरूरतें पूरी नहीं हो सकती हैं। औद्योगिक उत्पादन हो या निवेश,चांदी की उपयोगिता अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसकी चमक विश्व अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

•चांदी एक कीमती धातु (Precious Metal) है। जिसका रासायनिक प्रतीक Ag (Argentum) है। यह नरम,चमकदार और उच्च तापीय एवं विद्युत चालकता वाली धातु है।  

•चांदी के प्रमुख उपयोग: 
•आभूषण एवं सजावटी वस्तुएँ: 
 -चांदी का सबसे अधिक उपयोग गहने,बर्तन,मूर्तियाँ और डेकोरेटिव आइटम्स बनाने में होता है।  

•इलेक्ट्रॉनिक्स:  
-इसकी उच्च विद्युत चालकता के कारण इसका उपयोग सोलर पैनल,इलेक्ट्रॉनिक सर्किटऔर कंप्यूटर कंपोनेंट्स में होता है।  

•चिकित्सा एवं स्वास्थ्य:  
 -चांदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए इसका उपयोग दवाइयों,सर्जिकल उपकरणों और घावों के उपचार में किया जाता है।  

•मुद्रा एवं निवेश:
 -चांदी के सिक्के और बार निवेश के लिए प्रयोग किए जाते हैं।  

•फोटोग्राफी:  
-पारंपरिक फोटोग्राफी में चांदी के यौगिक (सिल्वर नाइट्रेट) का उपयोग होता था।  

•उद्योग:  
 -मिरर कोटिंग,बैटरी और केमिकल उद्योग में भी चांदी का उपयोग होता है।  

•चांदी कहाँ पाई जाती है?  
-चांदी प्राकृतिक रूप से खनिजों (अयस्कों) में पाई जाती है और यह अक्सर अन्य धातुओं जैसे सीसा,जस्ता, ताँबा और सोना के साथ मिश्रित होती है। 

•प्रमुख उत्पादक देश:
-मैक्सिको: विश्व का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक देश।  
पेरू,चीन,रूस,ऑस्ट्रेलिया और भारत: राजस्थान (जावर माइंस),आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में चांदी के भंडार हैं।  

•भारत में चांदी: 
-भारत में चांदी का उत्पादन कम है लेकिन यहाँ आयात के माध्यम से चांदी की मांग पूरी की जाती है। जावर माइंस (राजस्थान)भारत की सबसे बड़ी चांदी की खान है। चांदी एक बहुमूल्य धातु है जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों और सौंदर्य प्रयोजनों में किया जाता है।【Photos Courtesy Google】

ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•# चांदी#स्वरूप#चांदी उत्पादक देश 
#पेरू#चीन#रूस#ऑस्ट्रेलिया#भारत#राजस्थान #जावर माइंस#आंध्र प्रदेश#कर्नाटक 

*हमारे वाट्सएप ग्रुप से जूडे...*

https://whatsapp.com/channel/0029VadkocH1XquggHR98R2O


Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई