*एमपी,रतलाम: भाजपा के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में 5 करोड़ की चोरी,इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी मिली ज्वैलरी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*एमपी,रतलाम: भाजपा के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में 5 करोड़ की चोरी,इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी मिली ज्वैलरी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मध्यप्रदेश के रतलाम- जावरा 16 सितम्बर को भारी बारिश के बीच बीति रात जावरा शहर में बदमाश ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था। एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाश करीब पांच करोड़ के लगभग के सोना- चांदी के आभूषण ले उड़े थे। बदमाशों ने यह वारदात रतलाम के भाजपा पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में करोड़ों की चोरी की गई। कई किलो सोने और चांदी के आभूषण ले उड़े बदमाश, इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी थी ज्वेलरी । रतलाम- जावरा में 16 सितम्बर भारी बारिश के बीच बीति रात को जावरा शहर में बदमाश ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे देकर एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाश करीब पांच करोड़ के लगभग के सोना- चांदी के आभूषण चप्पत हो गए थे। बदमाशों ने यह वारदात भाजपा के प्रदेश नेता के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे की सर्राफा दुकान पर धावा बोलते हुए अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार जावरा में घंटाघर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बजाजखाना में सर्राफा व्यापारी प्रकाश कोठारी के "कोठारी ज्वैलर्स" नामक दुकान पर पीछे के रास्ते से घुसते हुए चोरों ने सोने और चांदी पर सोने की ज्वैलरी और करीब चार क्विंटल चांदी के आभूषण आदि पर हाथ साफ किया था। बताया जाता हैं कि यहां मकान का काम चल रहा था और बदमाश पीछे के रास्ते से ऊपर चढ़कर छत के रास्ते दुकान में उतरे थे और दूकान पर हाथ साफ किया था । बदमाशों ने दुकान पीछे कमलीपुरा के रास्ते से घुसते हुए दुकान में रखी करीब चार से पांच किलो सोनाचांदी की ज्वैलरी को उडाया था। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी में चोरी गई ज्वैलरी की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बदमाशों ने वारदात के दौरान सब्बल से दरवाजे तोडे और दुकान में घुसे थे।। इस दौरान बदमाश यहा से सीसीटीवी केमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए थे।
बदमाशों ने इतनी ज्वैलरी चुराई की कुछ तो रास्ते में ही बिखरी पडी मिली थी । सुबह दुकानदार व परिजनो को जानकारी मिली तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सूचना मिलते ही रतलाम से एएसपी राकेश खाखा,जावरा सीएसपी और पुलिस अमला पहुंचा। रतलाम से डॉग स्कवाड़ भी मौके पर पहुंचा। चोरी की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल लोढा ने अधिकारियों को आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी राहुल लोढा भी जावरा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की भी जांच कर रही है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#ज्वैलर्स#सोनाचांदी# चोरी



Comments