*एमपी के इंदौर की वारदात : "रिलायंस ज्वेलर्स" में चोरी करने वाला पकड़ा गया: सुनार ने बेची 10 लाख की ज्वैलरी की गई जब्त*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*एमपी के इंदौर की वारदात : "रिलायंस ज्वेलर्स" में चोरी करने वाला पकड़ा गया: सुनार ने बेची 10 लाख की ज्वैलरी की गई जब्त*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मध्यप्रदेश के इंदौर की विजय नगर पुलिस ने सी-21 मॉल के सामने बिल्डिंग में आई हुई एक ज्वेलरी के शॉप में चोरी करने के मामले में एक सुनार को पकड़ा और आरोपी के पास से लाखों रुपए कीमत की सोने की ज्वैलरी बरामद की गई । ज्वैलरी देखने के दौरान आरोपी ने यह सोने की ज्वैलरी चुराई थी। पुलिस ने सराफा के धान गली से ज्वैलरी जब्त कर ली है लेकिन सुनार को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया हालांकि अब मामले के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद विजय नगर पुलिस सुनार को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।
विजय नगर पुलिस ने 21 मॉल के सामने सत्यराज बिल्डिंग के "रिलायंस ज्वेलर्स" से करीब 160 ग्राम सोने के ज्वैलरी चोरी हुई। जिसमें आदिल मंसूरी की शिकायत पर गजेंद्र सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गजेंद्र खुद को सुनार बताता है। गजेंद्र सराफा और गांधीनगर में अपने भाई के साथ सोने चांदी का काम भी करता है। वह यहां ज्वैलरी देखने आता था। इस दौरान उसने चकमा देकर ज्वैलरी चुरा ली थी।
सराफा से जब्त की गई ज्वैलरी:
सुनार गजेंद्र सोना-चांदी गलाने का काम करता है। "रिलायंस ज्वेलर्स" पर वह पुरानी ज्वैलरी देखने पहुंचा था। इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया था। तहकीकात के बाद ज्वैलरी मिलने के दौरान पूरी बात का खुलासा हुआ। गजेंद्र ने पकड़े जाने के बाद बताया कि सराफा की धान गली में उसने ज्वैलरी बेची हैं। पुलिस ने वहां से सोने की ज्वैलरी जब्त की थी। गजेंद्र का कारनामा सराफा के व्यापारी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था।
रिटायर्ड एसीपी ने किया पुलिस का काम :
जानकारी के मुताबिक इंदौर में पदस्थ रहे रिटायर्ड एसीपी रिलायंस ज्वेलर्स के कानूनी सलाहकार है। पिछले दिनों उन्होंने ही गजेंद्र की चोरी पकड़ी थी । बाद में उसके माध्यम से सुनार तक पहुंचे। बाद में जोन 2 के पुलिस अफसरों से चर्चा की थी। मामले में विजय नगर में गजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया गया और मुद्दा माल जब्त किया गया है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#ज्वैलर्स#सोनेकीज्वैलरी# चोरी

Comments