*नांदेड़ के सिडको स्थित सराफा मार्केट में श्री गुरुकृपा ज्वैलर्स लूटा गया,60 लाख के सोने चांदी की लूट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*नांदेड़ के सिडको स्थित सराफा मार्केट में श्री गुरुकृपा ज्वैलर्स लूटा गया,60 लाख के सोने चांदी की लूट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श स्पर्श देसाई】नांदेड़ के सिडको स्थित सराफा मार्केट में श्री गुरुकृपा ज्वैलर्स लूटा गया,60 लाख के सोने चांदी की लूट लिए गए । ज्वैलर्स प्रशांत प्रभाकरराव दहाले की नांदेड़ के सिडको में सराफा मार्केट में श्री गुरुकृपा ज्वैलर्स नामक सोने और चांदी के आभूषण की दुकान है। प्रशांत दहाले 2अगस्त की सुबह हमेशा की तरह दुकान खोलने के लिए सुबह 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच दोपहिया वाहन (MH-26S-2351) पर आए उनकी बाइक की डिक्की में करीब एक किलो सोने के आभूषण थे । वह बाइक सड़क पर खड़ी कर दुकान का ताला खोलने चला गया हालांकि ताले में कोई चिपचिपा पदार्थ होने के कारण ढाले काफी देर से उसे खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने बाइक की डिक्की खोली और आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गये । किसी समय प्रशांत दहेले ने देखा कि डिक्की खुली हुई थी। प्रशांत दहाले ने नांदेड़ ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बैग में 60 लाख कीमत के 1 किलो सोने और 3 किलो चांदी के आभूषण हैं । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया था ।  डीवाईएसपी सुशील कुमार नायक, स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक द्वारकादास चिखलीकर और नांदेड़ ग्रामीण पुलिस निरीक्षक जगदीश भंडारवार, सपोनी श्रीधर जगताप, पौपानी आनंद बिछेवार व अन्य कर्मचारियों ने तुरंत घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया ।  दिनदहाड़े चोरों द्वारा लाखों रुपये के बैग लूट लिये जाने से व्यापारियों में भय का माहौल है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#ज्वैलर्स#लूट#नादेड़

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई