*भोपाल की लेडी चोर ने इंदौर में बेचा सोना : सराफा की तीन दुकानों पर बेचा 4 लाख से ज्यादा का चोरी का सोना, पुलिस कर रही पूछताछ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भोपाल की लेडी चोर ने इंदौर में बेचा सोना : सराफा की तीन दुकानों पर बेचा 4 लाख से ज्यादा का चोरी का सोना, पुलिस कर रही पूछताछ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】खबर मध्यप्रदेश से ...इंदौर की सराफा पुलिस ने भोपाल से वारदात कर इंदौर में सोना बेचने आई दो महिलाओं को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं ने पिछले दिनों भोपाल में बड़ी चोरी की वारदात की थी। इंदौर में वह तीन दुकानों पर अपना माल ठिकाने लगा चुकी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धरदबाेचा। दस दिन पहले ही महिलाएं जेल से छूटी है।
एसआई चैनसिंह चौहान के मुताबिक पुलिस ने चोरी के माल के साथ रजिया पुत्री स्व.हसनू खाँ निवासी एशबाग स्टेडियम जनता क्वार्टर भोपाल ओर उसकी साथी अफरोज़ जनता क्वार्टर थाना एशबाग भोपाल को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं के पास से सोने की झूमकी और बेचे गए माल के 4 लाख 20 हजार रुपये भी जब्त हुए हैं।

8 अगस्त को जेल से जमानत पर आई
पुलिस के मुताबिक अफरोज पर करीब चोरी के 25 मामले भोपाल के कई थानो में दर्ज हैं। वह भोपाल के एशबाग थाने की निगरानीशुदा महिला चोर है। भोपाल पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त को ही जेल से छूटी है। इसके बाद उसने भोपाल के ही हनुमानगंज इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था।

तीन ज्वेलर को बेच चुकी चोरी का माल
पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी महिलाओं से ओर पूछताछ की जाना है। वह सराफा की तीन दुकानों में चोरी का माल ठिकाने लगा चुकी थी। वह माल के बेचने के बदले अलग अलग बहाना बता रही थी। कुछ दलालों को उन पर शंका हुई। जिसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिये थाने लाया गया।【Photo By Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#चोरी#माल # ज्वैलरी

Comments

Popular posts from this blog

*महाराष्ट्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी, अगले 48 घंटे और सख्त होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*IIJS इंडिया – सिग्नेचर 2026 मुंबई में शुरू हुआ: ग्लोबल ज्वेलरी कैलेंडर की ज़बरदस्त शुरुआत हुई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई