*महाराष्ट्र में 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी,करीब 40 किलो सोना और एक करोड़ से ज्यादा की नगद जब्त, कल्याण में ज्वैलर्स के यहां वारदात*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र में 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी,करीब 40 किलो सोना और एक करोड़ से ज्यादा की नगद जब्त,कल्याण में ज्वैलर्स के यहां वारदात*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】ED ने महाराष्ट्र की तीन जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 17 अगस्त गुरुवार को राज्य के जलगांव,नासिक और ठाणे में 13 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ED ने लगभग 40 किलो सोना और 1.11 करोड़ कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। 

*मामला हैं लोन धोखाधड़ी के पैसों का*
मामला लोन धोखाधड़ी के मनी लॉन्ड्रिंग से जुडा ED की यह छापेमारी राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड,आर एल गोल्ड प्रा. लि.और मनराज ज्वैलर्स प्रा.लि. और उनके प्रमोटर ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी, मनीष ईश्वरलाल जैन लालवानी, पुष्पा देवी और नीतिका मनीष जैन के ठिकानों जुड़ी थी। ED ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ED ने राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड,आर एल गोल्ड प्रा.लि.और मनराज ज्वैलर्स प्रा.लि. और उनके प्रमोटर ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी, मनीष ईश्वरलाल जैन लालवानी,पुष्पा देवी और नीतिका मनीष जैन द्वारा किए गए लोन धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 17 अगस्त को जलगांव, नासिक और ठाणे में 13 परिसरों पर PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया था। ED ने कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, 24.7 करोड़ रुपये मूल्य के 39.33 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण और 1.11 करोड़ रुपये की नकद धन राशि मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है।

दौरान कल्याण में चोरी के समय गैस हुई खत्म बड़ी वारदात करने में चोर हुए नाकाम,महालक्ष्मी ज्वैलर्स लूटने से बच गई की घटना सामने आई हैं । मुंबई से सटे कल्याण के एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से चोर घुसे लेकिन लॉकर काटने से पहले ही उनके गैस कटर मशीन का गैस पुरा खाली हो गया था। जिसकी वजह से बड़ी चोरी करने में विफल हो गए और दुकान से साढ़े 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने की चोरी कर के वहां से फरार हो गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी करने के लिए चोरों ने उक्त ज्वेलरी दुकान के बगल में 15-20 दिन पहले खुद एक दुकान किराएं पर ली थी । खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में इस घटना को दर्ज किया गया है । बताया जाता है कि चोरों ने जिस मंशा से चोरी करने की साजिश रची थी । वह सफल नहीं हुई थी।  वे दुकान में घुसे तो सही लेकिन लॉकर काटने से पहले ही गैस कटर मशीन का गैस पुरा खाली हो गया था इसलिए बड़ा हाथ मारने में नाकामियाब रहे  थे। चोर करोड़ों के माल पर हाथ साफ करने के इरादे से घुसे थे । कल्याण की खडकपाडा विभाग के पुलिस के अनुसार यह घटना कल्याण पश्चिम के बिडला कॉलेज रोड़ की है । इंदिरा नगर के सामने महालक्ष्मी ज्वेलर्स नामक दुकान में शुक्रवार 18 अगस्त की रात चोरी हुई थी, जिसमें महज एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने के लिए 3 दुकानों का ताला तोड़ा गया था। दौरान उक्त दुकान के मालिक रामकुमार लक्ष्मण मोहिते (52) की शिकायत पर खडकपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं । आगे की तहकीकात जारी है। 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#ईडी# छापा# सोनाहीरा# नगद

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई