Posts

Showing posts from March, 2023

*राजस्थान: बाड़मेर सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: 5.50 लाख रुपए हड़पे, सोना नहीं मिला तो शादी खिसकाई आगे, महाराज गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*राजस्थान: बाड़मेर सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: 5.50 लाख रुपए हड़पे, सोना नहीं मिला तो शादी खिसकाई आगे, महाराज गिरफ्तार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सस्ते दामों में सोने के बिस्किट देने का लालच देकर पीड़ित के साथ महाराज ने ठगी कर ली। सोना खरीदने के लिए पीड़ित ने बैंक से लोन लिया और 5.50 लाख रुपए महाराज को दे दिए और कुछ दिनों में सोने की डिलीवरी देने को कहा। शादी नजदीक आने पर पीड़ित ने सोना मांगा तो बाबा, टालमटोल करने लगा। सोना नहीं देने पर शादी भी आगे खिसक गई। महाराज ने सोना देने से इनकार करते हुए राशि हड़प ली। मामला बाड़मेर जसाई गांव अगस्त 2021 का है। कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट पर डेढ़ साल से फरार चल रहे महाराज रामगिरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रामगिरी महाराज उर्फ शंकरसिंह को गिरफ्तार किया है। दरअसल कोतवाली थाने में 10 अगस्त 2021 को दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सांवतराम यादव पुत्र गोधाराम निवासी गणेश्वर तहसील नीम का थाना सीकर का रहने वाला है। ठगी के समय में गोला बारूद जसाई में T/TAME पर तैनात था। शादी के लिए मुझे गहनों की जरूरत थी। अशोकसिंह पुत्र जुंजारस...

*गुजरात के बीजेपी नेता और एमपी के बीजेपी नेता ने मिलकर बनाया था 1400 किलो चांदी चोरी करने का प्लान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*गुजरात के बीजेपी नेता और एमपी के बीजेपी नेता ने मिलकर बनाया था 1400 किलो चांदी चोरी करने का प्लान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 गुजरात से लूटी चांदी BJP नेता के कुएं से मिली ।1400 किलो चांदी ढूंढने मेटल डिटेक्टर से किया गया सर्चिंग । करीब 70 किलो बाथरूम में गड़ी मिली । गुजरात भाजपा नेताओं का मध्य प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। मध्य प्रदेश के देवास गांव का चोर-लुटेरों का गिरोह बीजेपी के लिए काम कर रहा था । यह गिरोह गुजरात के सोने-चांदी के कारोबारियों पर नजर रखता था । बीजेपी के स्थानीय लोग यह भी टिप दे रहे थे कि गुजरात के किस इलाके में ज्वैलर्स की कितनी दुकानें हैं ?  गुजरात में 1400 किलो चांदी लूटने के लिए बीजेपी के 5 नेताओं ने मध्य प्रदेश से चोरों और लुटेरों के कंजर गिरोह को खासतौर पर बुलाया था । चांदी गुजरात से लाकर मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के घर के बाहर कुएं में छिपा दी गई थी। लोगों के घरों में चोरी करने और लोगों को धमकाने के लिए भाजपा नेता मध्य प्रदेश से फोन कर रहे हैं।  एक कूरियर कंपनी जो सिर्फ सोना-चांदी डिलीवर करती है । उनका ट्रक अहमदाबाद से राजको...

*एक अप्रैल से लागू होगा यह नियम,नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*एक अप्रैल से लागू होगा यह नियम,नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) इस साल की एक अप्रैल से सोने की ज्वैलरी पर लागू हो रहा हैं यह नया नियम । नियम लागू होने के बाद सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। साथ ही चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी। अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना और सोने के आभूषण नही बिकेंगे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का उपभोक्ताओं के हित में यह अहम फैसला है। *BIS की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला* खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की गतिविधियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने BIS को देश में परीक्षण के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही BIS को उत्पाद परीक्षण और बाजार निगरानी की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की बात भी कही। BIS ने आने वाले समय में 663 उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) प्रस्तावित किया है। वर्तमान में QCO के तहत 462 उत्पा...

*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस, नहीं मिले इमरान खान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस, नहीं मिले इमरान खान*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  {मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई}पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को पुलिस गिरफ्तार करने लाहौर पहुंच गई थी। खान की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती थी ऐसी संभावना पहले से जताई गई थी। इस्लामाबाद के एसपी सिटी हुसैन ताहिर के नेतृत्व में टीम लाहौर पहुंची थी । इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक इमरान खान का अरेस्ट वारंट तोशा खाना केस को लेकर आया आया है । कोर्ट के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर पहुंची थी। इस्लामाबाद पुलिस ने इनरान खान की गिरफ्तारी पर कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा । गिरफ्तारी से बिगड़ेंगे देश के हालात पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज़ के अनुसार पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी का कोई इरादा नहीं है । सिर्फ वारंट उनको देना है । वहीं पीटीआई का कहना है कि इमरान की गिरफ्तारी हो सकती है इसलिए किसी को इमरान तक नहीं पहुंचने देंगे । पुलिस का कहना है क...

*टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
 *टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने चाकू दिखाया और धमकी भी दी । दरअसल पूरा मामला देखें तो एफआईआर नंबर 51 / 2013 (वीपी रोड पुलिस स्टेशन) दिनांक 03/03 के रोज़ चाकू दिखाने पर शेयर टैक्सी चालक के खिलाफ पंजीकृत एफआईआर में पंजीकृत की गई थी। मुंबई जवेरी बाजार की धनजी स्ट्रीट स्थित रिचा इंटरनेशनल राजू भाई के भाई अरविंद जैन को धमकाया गया। दरअसल अरविंद भाई ने एक टैक्सी में 7-8 लोगों को लेने का विरोध किया तो टैक्सी चालक ने उन्हें चाकू दिखाया और उन्हें धमकी दी थी। मुंबई जवेरी बाजार एसोसिएशन दृढ़ता से जवेरी बाजार क्षेत्र में इस तरह के कार्य की निंदा करता है और सभी इस तरह की घटना का भी विरोध करते हैं और पुलिस विभाग और यातायात पुलिस द्वारा एक मजबूत कार्रवाई की उम्मीद की जाती है। व्यापारी वर्ग टैक्सी ड्राइवरों की दादागिरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार पुलिस और यातायात विभागों को बुला रहे हैं । जो किसी भी कानून का पालन नहीं कर ...