*भारत का ज्वेलरी का कारोबार दुबई चला जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी: संयम मेहरा चेयरमैन जीजेसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारत का ज्वेलरी का कारोबार दुबई चला जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी: संयम मेहरा चेयरमैन जीजेसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) इस बजट में भारतीय आभूषण और हीरा व्यापार को किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई है । इसकी वजह से व्यापारियों में नाराजगी देखी गई है। जीजेसी यानि*जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा* ने हीरा-आभूषण उद्योग के *पारसमणि साप्ताहिक* के 24वें वर्षगांठ विशेष अंक का लोकार्पण करते हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोने का आयात कम हुआ है लेकिन तस्करी बढ़ी है । संसार में भारत सोने का नंबर वन खरीदार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में ढाई प्रतिशत शुल्क कम किया है लेकिन कृषि के नाम पर सोने पर शुल्क 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है लेकिन व्यापारियों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है ।

 यदि आप विदेश से किसी भी प्रकार की वस्तु खरीदते हैं तो उस पर कर लगता है लेकिन यदि आप इस वस्तु को अपने देश में लाते हैं तो आपको कर के रुपयों को मुआवजे के रूप में वापस मिल जाता है। जिसके कारण स्वरुप विदेशी हमारे जेवर नहीं खरीदते। भारत में बनी एक चैन एक लाख रुपए में बिकती है। इतने ही वजन की चैन दुबई में 20 फीसदी कम कीमत पर खरीदी जा सकती है तो भारतीय गहने कौन खरीदता है? ऐसे कारणों से अगर ज्वेलरी का कारोबार दुबई चला जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी 

दौरान इस मौके पर *नाईन डायमंड के संजयभाई शाह* ने कहा कि बजट में सरकार द्वारा लैबग्रोन हीरों पर शुल्क घटाने से लैबग्रोन व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ज्वेलर्स को काम मिलेगा । जीजेसी के कार्यकारी सदस्य और *सिल्वर किंग संजय अग्रवाल* ने कहा कि माना जाता है कि सोने की कीमत में तेज उछाल के कारण उपभोक्ता चांदी के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं। चांदी जल्द ही भारत में सोने की जगह लेगी।

 जीजेसी के कार्यकारी सदस्य और *गोल्ड़ किंग साहिल मेहरा* ने कहा कि हीरा उद्योग और आभूषण उद्योग आज एक साथ आ गए हैं। भविष्य में साथ काम करेंगे तो कारोबार को मजबूती मिलेगी। दौरान *पारसमणि* के संपादक जयंतीलाल शाह ने कहा कि अगर सरकार ने प्राकृतिक हीरे और आभूषण के व्यापार पर ध्यान नहीं दिया तो कारीगरों का पतन होगा । इस अवसर पर दूसरे भाषण भी हुए थे। पत्रकार *स्पर्श देसाई* ने जीजेसी चेयरमैन संयम मेहरा का सम्मान फूलों के बूके से किया था। कार्यक्रम में संयम मेहरा के पिताश्री *प्रेम मेहरा* ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया था। आखिर में जयंती भाई शाह ने सबका आभार जताया था। {Photos by MCP}

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Gold Dust• News Channel•#संयम मेहरा #पारसमणिअखबार

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई