*मुंबई में हुआ जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी की प्रदर्शनी के लिए रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई में हुआ जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी की प्रदर्शनी के लिए रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)महानगर मुंबई के जवेरी बाजार स्थित विमल सभागृह में  शनिवार 4 फरवरी शाम को केएनसी सर्विस द्रारा आयोजित "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्स्पो" यानि "जेएमएआइआइई" के एक रोड़ शो का आयोजन किया गया था। इस रोड़ शो में ज्वैलरी के उत्पादकों,व्यापारियों और कारीगरों भारी दिलचस्पी दिखाते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

इस शो की कन्वीनर श्रीमती क्रांति नागवेकर ने इस शो विशेषता बताते हुए कहा कि यह इस आयोजन का दूसरा आयोजन हैं । यह शो का आयोजन इस फरवरी के दिनांक 10 से 13 तक "बोम्बे एग्जीबिशन सेन्टर नेस्को ग्राउंड" में होगा । इस इसमें करीब 350 स्टाल्स होंगे, जो सभी अलाइड और ज्वैलरी मशीनरी के साथ साथ ज्वैलरी टूल्स, लोजिस्टिक,कास्टिंग,मशीनरी,ड्रायर,फैशन ज्वैलरी,होलमार्क सेटप, सेफ लोकर्स सोफ्टवेयर वेइंगस्कैल आदी के होंगे। इस शो में तीन दिनों तक ज्ञान वर्धक सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आप हिस्सा लेकर इस क्षेत्र की जानकारियां ले सकते हैं। इस शो में हिस्सा लेने वालों को अवार्ड से नवाजा जाएगा।

इस शो को प्रमोट करने व अवेयरनेस बढ़ाने के लिए हमने विभिन्न जगहों पर करीब 25 रोड शो कर चूके हैं। अब आखरी रोड़ शो हम मुंबई के अंधेरी के शिप्स में कर रहे हैं। इस शो की मुलाकात लेने का उपस्थित सभी लोगों को निमंत्रण देती हुं । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी।

कार्यक्रम में शो के सुवेनियर का उपस्थित मंचाधिन महानूभवों के वरद हाथों हुआ था। कार्यक्रम में यूटीझेड के सीईओ ज्वैलर्स कुमार जैन ने अपनी बात में इस की सभी को मुलाकात लेने को कहा था।
दूसरे मंधाधिन महानूभवों ने इस शो के संबंधित भाषण किए थे। (Photo by MCP)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Gold Dust•News Channel•#रोड़ शो #ज्वैलरी मशीनरी 


Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई