*राजस्थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई, दिल्ली में भी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*राजस्थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई, दिल्ली में भी बारिश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान में बीते 24 घंटे में अनेक जगह भारी बारिश हुई और राज्य में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई। वहीं, अचानक भारी बारिश से जोधपुर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, सिरोही, जोधपुर, पाली नागौर एवं जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। उसने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा शहर में हुई। भीलवाड़ा में 205 मिलीमीटर एवं जोधपुर तहसील में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी जयपुर में कई दिनों से जारी बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी रही। शहर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। वहीं अचानक अधिक बारिश होने से जोधपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया कि जोधपुर में अचानक अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थिति को लेकर कल से ही जिलाधिकारी से संपर्क बना हुआ है एवं (अधिकारियों को) किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है । मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जोधपुर सहित अनेक जगह भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 जुलाई से राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
दौरान खब़र दिल्ली से यह आई हैं कि दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD) ने जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#बारिश#मौसम

Comments