*ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखाकर लूटने की गई कोशिश: ज्वेलर्स ने दिखाई सतर्कता, पकडी गई लूटेरी औरत*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखाकर लूटने की गई कोशिश: ज्वेलर्स ने दिखाई सतर्कता, पकडी गई लूटेरी औरत*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) एक महिला हिजाब पहनकर बंदूक के दम पर ज्वेलरी की दकान लूटने की कोशिश करती है। हालाँकि दुकानदार की चालाकी और बहादुरी उस पर भारी पड़ती है। जैसे ही हिजाब वाली महिला दुकान के मालिक को बंदूक दिखाती है । वह उछल कर काउंटर की दूसरी तरफ कूदता है और उसका हिजाब और बाल पकड़कर खींचते हुए बाहर लाता है।
ज्वेलरी की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से लिए गए पहले वीडियो में एक महिला काले हिजाब में दुकान में दिखाई दे रही है। वह दुकान के मालिक से सोने के गहने दिखाने के लिए कह रही है। जब दुकान का मालिक और बक्से लाने के लिए अपनी पीछे घूमता है, तो महिला अपने साथ ले गई प्लास्टिक की एक बैग के अंदर से बंदूक निकालती है फिर वह दुकान के मालिक पर बंदूक तानती है और गहने लूटने की कोशिश करती है हालाँकि दुकान का मालिक शांति से महिला का सामना करता है। वह तेजी व सतर्कता दिखाते हुए एक हाथ से बंदूक पकड़ लेता है और दूसरे हाथ से महिला के बाल और हिजाब को पकड़ लेता है। फिर वह चोर महिला को घसीटते हुए बाहर लाता है।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में दुकान का मालिक महिला को उसके हिजाब और बालों से घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी एक राहगीर उसे देखता है और मदद के लिए आता है। वह महिला का हाथ पकड़ लेता है। जबकि दुकान का मालिक दूसरों को मदद के लिए बुलाने की कोशिश करता है।
एक निजी न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मुंबई के सटे विरार इलाके में हुई थी। गत मंगलवार 24 मई 2022 के दिन हिजाब पहने महिला मुंबई के विरार में एक ज्वेलरी की दुकान में बंदूक लेकर लूटपाट करने के हेतु से घुसी थी हालाँकि दुकान के मालिक की बहादुरी और तत्परता से एक बड़ा अपराध होने से टल गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महिला कथित तौर पर पेशे से बार गर्ल है और 2 दिन पहले भी उसी दुकान पर गई थी। स्थानीय अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुकान के मालिक का नाम देवीलाल गुर्जर है। रिपोर्टों में कहा गया है कि महिला द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक नकली थी।(Photo Courtesy Google)
ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Gold Dust•News Channel•#लूट की वारदात

Comments