*मुंबई जावेरी बाजार में जीजेसी की ओर से हुआ "ज्वैलर्स मिट"का कार्यक्रम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई जावेरी बाजार में जीजेसी की ओर से हुआ "ज्वैलर्स मिट"का कार्यक्रम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई जावेरी बाजार स्थित विमल सभागृह में "आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल" यानि जीजेसी की ओर से "ज्वैलर्स मिट" का शानदार कार्यक्रम हुआ ।
इस अवसर पर इस काउंसिल के आगामी ज्वैलरी शो " "इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी शो" यानि जीजेएस के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । यह शो इस साल के जुलाई माह के दिनांक 14 से 17 तक जियो कन्वेंशन सेंटर - बान्द्रा पूर्व मुंबई- में आयोजित होगा ।
इस ज्वैलरी शो में 500 एग्जीबिटर्स के 1300 स्टाल्स होगें ।कुल 12 से 15 हजार मुलाकाती इस शो की विजीट करेंगे । इस शो में 16 ज्ञान वर्धक सेमिनार होंगे ।विदेशी बायर्स भी इस शो की मुलाकात करेंगे । रह इस शो का दूसरा एडिशन होगा । इस शो के लिए स्टाल्स बुकिंग का कार्य शुरु हो गया है । इसके लिए जयप्रकाश अथवा सुनिल तलसानिया का संपर्क करने को कहा गया है ।
इस शो के लिए जीजेसी के संयम मेहरा ने विस्तार से सभागृह में उपस्थित सभी ज्वैलर्सो को दी थीं । उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए थे । आयोजित इस कार्यक्रम में नीतिन खंडेलवाल, अशोक मीनावाला और भाविन मेहता ने प्रासंगिक प्रवचन करके शो के बारे में पूरक जानकारी दी थी । इस कार्यक्रम में मुंबई के साथ साथ नासिक और पूने ज्वैलर्स लोग भी उपस्थित रहे थे। उनका फूलों के बूके से सम्मान किया गया था ।
इस कार्यक्रम में मुंबई के प्रमुख ज्वैलर्सो की उपस्थिति दिखीं थी, जिसमें युटी ज्वैलर्स के कुमार जैन, चैन एंड चैन्स के बसंत राज बिरावत और अनिस बिरावत, चैन्स कार्नर के प्रकाश जैन, रुचिता चैन के किशनजी राठौड़, विनोद वडाला, महावीर जैन, गुप्ता बुक सेंटर के एचपी गुप्ता, चेतन थडेश्वर, ज्वैलरी विशेषज्ञ दिनेश भाई व दूसरे लोग मौजूद रहे थे । इसके अलावा इस कार्यक्रम में ट्रेड के पत्रकार स्पर्श देसाई, जैक चूनावाला और जगदीश पुनमिया भी उपस्थित रहे थे ।
इस आगामी ज्वैलरी शो के लिए उपस्थित ज्वैलर्सो में गज़ब का उत्साह देखने को मिला क्योंकि यह शो ज्वैलर्सो के लिए ज्वैलर्सो द्रारा आयोजित हो रहा हैं ।【Photos by Sparsh Desai - Gold Dust
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#ज्वैलर्स मिट







Comments