भारतीय स्वर्णकार संघ की इंदौर में द्वितीय राष्ट्रीय बैठक और गोल्ड अप्रेसर केम्प / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
भारतीय सुवर्ण कार संघ की ओर से ईंंदोर में केम्प+निःशुल्क GIA ट्रेनिंग दिनांक 1 व 2 फरवरी 2020 को कार्यक्रम इस जगह इंडो जर्मन टूल रूम, लवकुश चौराहे के पास, सांवेर रोड, इंदौर, मध्यप्रदेश होगा ।
दिनांक 2 फरवरी 2020 को बैठक का जो एजेंडा हैं वो कुछ इस तरह का हैं । संघ की वर्तमान स्थिति ,कार्य और गतिविधियों पर अध्यक्षीय उद्बोधन होगा ।
भविष्य की योजनाओं और कार्यो पर चिंतन व निर्णय लिया जायेगा । भविष्य के कार्यो के लिए जिम्मेदारी तय करने पर निर्णय किया जायेगा । संघ के विस्तार और गतिविधियों के फैलाव पर चर्चा होगी और प्राप्त सुझावों अनुसार कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी सौंपी जाएगी । सदस्यों तथा पदाधिकारियों से प्राप्त विषयों पर चर्चा तथा निराकरण होगा। अन्य विषयों पर भाषण/ चर्चा होंगे अध्यक्ष की अनुमति से । आखिर में धन्यवाद सहित कार्यक्रम का समापन होगा ।
पूरे दिन के कार्यक्रम का विवरण -देखें तो प्रातः 8 से 9 नाश्ता, 9.30. से 11 बजे तक GIA काकार्यक्रम होगा,11 बजे से पहला सत्र 2 बजे दोपहर तक,2 से 3 भोजनावकाश,3 से 5.30 दूसरा सत्र,5.30 से 6 चाय अवकाश, शाम 6 से 7 अंतिम सत्र एवं धन्यवाद सहित समापन होगा
कार्यक्रम की विशेष नोंद में देखें तो -संघ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है । दिनांक 23 जनवरी 2020 तक सभी के टिकिट और आने की सम्पूर्ण सूचना अनिवार्य रूप से देने का कष्ट करें । जिससे सारी व्यवस्था की जा सकें ।
अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करें:- कुंदन सोनी इंदोर National Vice President BSS-9425073540 ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√●GolgDust News Channel #Gdnc ● के लिए...
Comments