मुंबई जवेरी बाज़ार श्री गणेश पूजा मंडल की ओर से गरीबों को बांटे गये भारी मात्रा में कंबल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई





        ● Photo Courtesy Google●




              ●Photo by Atul Desai●



                   मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


महानगर मुंबई के जवेरी बाज़ार श्री गणेश पूजा मंडल की ओर से शनिवार दिनांक 18 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलींद देवरा के निर्देशन पर और एमएलसी और कामगार नेता भाई जगताप के मार्गदर्शन के साथ गरीबों को भारी मात्रा में कंबल बांटे गए ।

इस अवसर पर उपस्थित मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष भंवरलाल राजपुरोहित के वरद हाथों यह कंबल बांटे गए थे ।

इस अवसर पर उपस्थित दूसरे महमानों में साउथ मुंबई गुजराती सेल के अध्यक्ष विनोद दिवेचा, पीसीसी सदस्य त्र्यंबक तिवारी, पत्रकारों में राजेश मिश्राऔर नित्यानंद मिश्रा , ब्लॉक अध्यक्ष वसंत गाडगे, जयेन्द्र दिवेटिया, मुंबई युवा कांग्रेस प्रतिनिधि सुधांशु भट्ट, समाज सेवक जावेद पसवा, खालिद जवेरी के हाथों भी कंबल बांटे गये थे । इन सभी महमानों का सम्मान शाल और फूलों के बूके से किया गया था ।

समग्र कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष रंजीत दत्ता ने बहुत ढंग से किया था । कार्यक्रम में उनका सम्मान मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवरलाल राजपुरोहित के जरिये किया गया था । इस अवसर पर भंवरलाल राजपुरोहित ने रंजीत दत्ता के इस कार्य के लिए और दूसरे समाज सेवा के लिए सराहा था और उनकी तारिफ़ की थी ।

बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन, इस्लामिक एसोसिएशन, आज़ाद हिंद एसोसिएशन के  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे थे ।गणेश पूजा मंडल के सदस्य गण अमियो बेलेल, कर्मकार रतन मालिक, किंकर शाहु, अमर गांगूली, प्रशांत मांगते, बाप्पा शहा, काशिनाथ बाल्ती, हेमंत मंड्ल ,नवबाग, और आशिष बाग़ के मेहनत और सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ था । 

कार्यक्रम में आभार प्रकट किया था रंजीत दत्ता ने ।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP● News Channel● के लिए...







Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई