"अखिल भारतीय ओसवाल जैन महासंघ" एवं" मरूधर का तहलका" समाचार पत्र द्वारा समाज के चार कर्णधार "ओसवाल रत्न" से सम्मानित / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
● मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई ●
मुंबई के दादर में स्थित योगी सभागृह में दिनांक 8 सितंबर को "अखिल भारतीय ओसवाल जैन महासंघ "एवं "मरुधर का तहलका "समाचार पत्र द्वारा ओसवाल सम्मेलन का आयोजन में सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दिप प्रज्जलन से किया गया। उसके बाद समाजसेविका चन्द्राजी मेहता एवं सिंगर मधुजी बोराणा द्वारा नवकार महामंत्र को संगीत से शुभ शुरुवात हुई थी । इसीक्रम में समाजसेवी, मानव सेवा प्रेमी, जिनशासन में योगदान देने वाले चार श्रेष्ठी को ओसवाल रत्न से सम्मानित किया गया।इस सम्पुर्ण कार्यक्रम का मंच संचालक भारत के माने जाने शब्दों के बादशाह ओमजी आचार्य एवं संगीत की धूम मचाने के लिए सुप्रसिद्ध संगीतकार उत्तम भाई गुजर ,प्रकाश भाई सोलंकी और मधुजी बोराणा ने अपनी मधुर वाणी से इस कार्यक्रम में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया था । समारोह के लाभार्थी श्री घीसूलाल जी बदमिया परिवार थे। जबकि स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी- श्री मंगनजी मेहता एवं श्री माणकराज जी शाह परिवार थे। समाज को तन मन धन से समर्पित समाज के कर्णधारों को भी सम्मानित किया था । जिन्होंने समाज के मानव सेवा,जीवदया,साधर्मिक सेवा में अपनी लक्ष्मी को समर्पित किया। समारोह के अध्यक्ष श्री माणेकराजजी एम शाह,ओसवाल रत्न से सम्मानित श्री घीसूलाल जी बदामीया,श्री कनकराजजी लोढ़ा,श्री इंदरचंद जी राणावत,श्री मगन राजी मेहता,श्री पोपट राज जी सुंदेशा,श्री हीराचंद जी सोलंकी,श्री प्रवीण चन्द्र जी लूनिया, श्री खुबिलाल जी राठौड़ श्री प्रकाश जी कवेडिया,श्री शांतिलाल जी बोकड़िया,श्री प्रकाश जी चौहान,श्री भरत जी मेहता को सम्मानित किया गया । जिससे ऐसे समाज के कर्णधारों से प्रेरणा मिले ओर सभी समाज में तन, मन और धन से समर्पित होकर समाज में अपना नाम दर्ज कराएंं। इसी क्रम में गोडवाड के समाज सेवी श्री सुकन राज जी परमार ने ओसवाल वंश पर संक्षिप्त जानकारी दी थी । समारोह के अध्यक्ष श्री मानेक राज जी शाह ने युवाओं को समाज के विकास में आधुनिक तरीके से जुड़ने पर सविस्तार बताया । मरुधर तहलका कि पयुर्षण पर विशेषांक पुस्तक का भी विमोचन श्री शांतिलाल जी बोकड़िया व श्री प्रवीण जी लूणिया ,श्री मानेक जी शाह ने किया था। पूरे मंच का संचालन पूरे समारोह के संयोजक मरुधर का तहलका के मुख्य संपादक जगदीश जे मेहता व अखिल भारतीय ओसवाल जैन संघ के पदाधिकारी श्री प्रवीण जी मेहता,श्री मनोज जी परमार थे । पूरे समारोह को धर्मरक्षक दल के युवानो ने आगेवानी की, और पधारे हुए सभी श्रेष्ठी बंधुओ का श्री प्रवीण मेहता ने आभार व्यक्त किया। समारोह में पधारे हुए अतिथि एवं लाभार्थी गणों व कलम के धनी पत्रकारों का सम्मान किया गया । जिसमें "मरुधर का तेहलका समाचार "के संपादक जगदीश भाई मेहता, "तत्काल समाचार" के संपादक सुरेशजी भाई माली, "समरस चेतना "के रवि यादव," मैट्रो न्यूज़ कल्ब" की नेहा सिंह पत्रकार जैक चूना वाला और आठ न्यूज़ पेपर के संवादाता विक्रम कुशलराज जी सुराणा का भावभरा सम्मान किया गया था। इस समय भाईंदर, वसई ,मलाड, मुंबई सेंट्रल, तारदेव, लालबाग, भायखला, अंधेरी,लुणावाला,पुना,विरार, के तमाम सदस्यगण पधारे थे। नाकोड़ा तीर्थ के भुतपुर्व ट्रस्टी रणवीर जी गेमावत, समाजसेविका,विधयावाडी के ट्रस्टी चंन्द्राजी मेहता, वरकाणा पेढ़ी के अध्यक्ष प्रविण भाई लुणीया ट्रस्टी प्रविण भाई मुण्डारा,वरकाणा स्कुल के अध्यक्ष खुबिलालजी, सतिश भाई सुराणा,किरण भाई अंधेरी,मानव सेवा प्रेमी,प्रकाश भाई ढालावत, महावीर फाउंडेशन के विपिन भाई,हास्य कवि जयंतिलालजी चाणोद, इस कार्यक्रम को सक्षम करने के लिए अखिल भारतीय ओसवाल जैन महासंघ के तमाम सदस्यो ने सहयोग दिया ।
(पूरक माहिती नेहा सिंह, रवि यादव और विक्रम सुराणा)
◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP● News Channel के लिए...




Comments