"मुंबई जवेरी बाजार सार्वजनिक श्री गणेश पूजा मंड़ल "की और से हुआ रक़्त दान शिबिर और दूसरे आयोजन / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
◆Photos by Neha Singh / Sparsh Desai◆
●मुंबई/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई●
साल 2019 के गणेशोत्सव में मुंबई जवेरी बाजार स्थित" मुंबई जवेरी बाजार सार्वजनिक श्री गणेश पूजा मंडल "और "कुलाबा तालूका कांग्रेस कमेटी" के संयुक़्त तत्वावधान में "जवेरी बाजार का राजा " के शानदार गणेशोत्सव के आयोजन के साथ इन्ही संस्थाओं के जरिए रक़्त दान शिबिर, आई चेक अप और मुफ्त चश्मा वितरण तथा श्री सत्य नारायण की पूजा का आयोजन कांग्रेसी विधायक भाई जगताप और कांग्रेसी नेता रंजीत दत्ता के नेतृत्व में हुआ था ।
रक़्त दान शिबिर में भारी बारिश के चलते 400 यूनिट रक़्त ईकठ्ठा किया गया था । इस शिबिर में जे.जे. अस्पताल के डोक्टरों ने अपनी सेवाएं दी थी । यह सभी आयोजन उसी गणेशजी के पंड़ाल में किए गये ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ज्वेलर्स लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी , जिसमें कुमार जैन, अशोक जैन, ईन्दरमल जैन, विक्रम जैन, पिन्केश जैन, भरत जैन जैसे वरिष्ठ ज्वेलर्स और जैन परिवार के लोगों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, जैसे नगर सेविका आफरीन शेख, युवा कांग्रेस के सुधांशू भट्ट, भंवरसिंह राजपुरोहित, विनोद दिवेचा, पायधूनी पूलिस स्टेशन के वरिष्ठ अफसर सुभाष दूधवडेकर और दूसरे लोगों के साथ साथ पत्रकारों ने भी बाप्पा के दर्शन किए, जिसमें पत्रकार स्पर्श देसाई,नेहा सिंह, रवि यादव, प्रदीप जाना और शीतल कांबले जैसे पत्रकार लोग थे । उन सबका शाल बूके से सम्मान किया गया था ।
आयोजन में भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ कई भक़्तों ने लिया ।
यह एक शानदार गणेशोत्सव का आयोजन था ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post● News Channel● के लिए...





Comments