*सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत हो गई, अफ्रीका के माली की घटना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत हो गई, अफ्रीका के माली की घटना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत हो गई, अफ्रीका के माली में यह घटना हो गया है। दुनिया को अधिक से अधिक सोना देने वाला माली गरीबी के निचले पायदान पर है,खनन के लिए एक सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाना जरूरी है, तभी घटनाएं कम होंगी। दु:ख की बात यह है कि जो देश माली हैं वह गरीब देश है। वहां  दुनिया को अधिक से अधिक सोना हैं पर वहां गरीबी के निचले स्तर पर है । जहां न उचित और न ही चारे की व्यवस्था है। इसके कारण यहां की खदानों में कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं और परिणामस्वरूप लोगों को इसका नकारात्मक प्रभाव भी झेलना पड़ता है। जब 70 लोग माली में सोने की खदान धंसने से कई लोगों की जान चली गई है, ऐसे में सरकार को कोई अहम कदम उठाना और उचित व्यवस्था बनाना जरूरी है। दुनिया को सबसे ज्यादा सोना देने वाले माली देश का विकास कब हो पाएगा ? यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। माली में सोने की खदान की सुरंग ढहने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है । पिछले सप्ताहांत में अवैध सोने के खनन में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच तलाश जारी है। सरकार के राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करीम बार्थ ने 24 जनवरी बुधवार को एक निजी प्रेस संस्था को विवरण की पुष्टि की थी और इसे एक दुर्घटना बताया था। शुक्रवार की दुर्घटना का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं था और मंगलवार को खान मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि "कई" लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दक्षिण-पश्चिम कौलिकोरो क्षेत्र के कंगाबा जिले में हुआ।
अफ़्रीका के तीसरे सबसे बड़े सोना उत्पादक देश माली में ऐसी दुर्घटनाएँ आम हैं।“भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए राज्य को इस कारीगर खनन क्षेत्र को सुव्यवस्थित करना चाहिए। ऐसा बार्थे ने कहा था। खदान मंत्रालय ने इस त्रासदी पर दु:ख व्यक्त किया है और खनिकों के साथ-साथ खनन स्थलों के आसपास रहने वाले समुदायों से सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने का अनुरोध किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के अनुसार “सोना माली का सबसे महत्वपूर्ण निर्यात है,जिसमें 2021 में कुल निर्यात का 80% से अधिक शामिल है।  इसमें कहा गया है कि दो मिलियन से अधिक लोग या माली की 10% से अधिक आबादी, आय के लिए खनन क्षेत्र पर निर्भर हैं। कनाडा,ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की खनन कंपनियां यहां खनन कर रही हैं।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News•News Channel•#खदान#सोना#धसी#कई मौतें

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई