*अब तेल के साथ ,साथ सोना भी बेचेगा सऊदी अरब के पाक मदीना में मिला सोने का खज़ाना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 *अब तेल के साथ ,साथ सोना भी बेचेगा सऊदी अरब के पाक मदीना में मिला सोने का खज़ाना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सउदी अरब दुनिया भर के देशों को कच्चा तेल बेचकर अखूट दौलत कमाने वाले सऊदी अरब ने अब नया सोने का खजाना मिलने का दावा किया है। सऊदी अरब का कहना है कि पाक मदीना शहर के पास उसने सोने और तांबे के खजाने को ढूंढ निकाला है। सऊदी जियोलॉजिकल सर्वे ने  शोशल मीडिया के ट्विटर पोस्ट पर बताया है कि मदीना क्षेत्र के पास "आबा अलराहा" इलाके में सोने की ये खदानें मिली  हैं। इसके अलावा मदीना के ही वदी अल-फारा इलाके में तांबे की भी चार खदानें पाई गई हैं।

*सऊदी सरकार ने की इसकी आधिकारिक घोषणा*
सऊदी जियोलॉजिकल सर्वे ने सोशल मीडिया पर लिखा हैं कि अपनी इस खोज के जरिए हमने दुनिया के लिए निवेश के नए अवसर मुहैया कराए हैं।

 अल-अरबिया पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में हुई इस नई खोज पर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश बड़े पैमाने पर पैसा लगा सकते हैं। इससे सऊदी अरब की इकॉनमी को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि सोने और तांबे की इन खदानों के चलते 533 मिलियन डॉलर का निवेश हासिल हो सकता है। इसके अलावा इनके जरिए 4,000 लोगों को स्थाई रोजगार भी मिल सकता है।

*तेल के बाद अब सोना बनेगा कमाई का मुख्य जरिया*
इस खोज ने सऊदी अरब के खजाने में ऐसे वक्त में बड़ा इजाफा किया है,जब तेल के विकल्प दुनिया ने तलाशने शुरू किए हैं। इसके चलते सऊदी अरब के भविष्य को लेकर कयास लग रहे थे। ऐसे में इस खोज ने सऊदी अरब की इकॉनमी की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इससे सऊदी अरब में निवेश का नया दौर शुरू होगा और उसकी अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकती है। सऊदी अरब में फिलहाल 5,300 खदानें हैं।सा.।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#सोना

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई