*बैंक ऋण वसूली एजेंट किसी कर्जदार को शारीरिक या मौखिक रूप से परेशान न करें:आरबीआई की हिदायत*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बैंक ऋण वसूली एजेंट किसी कर्जदार को शारीरिक या मौखिक रूप से परेशान न करें:आरबीआई की हिदायत*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्‍तीय संस्‍थाओं से कहा है कि वे इस बात का ध्‍यान रखें कि उनके ऋण वसूली एजेंट किसी कर्जदार को शरीरिक या मौखिक रूप से भयभीत या परेशान न करें। रिजर्व बैंक ने सलाह दी है कि एजेंट को किसी कर्जदार के परिजनों और मित्रों को अपमानित नहीं करना चाहिए और उनकी निजता में हस्‍तक्षेप नहीं करना चा‍हिए। रिजर्व बैंक को पता चला है कि ऋण वसूली एजेंट समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन एजेंटों की गतिवि‍धियों से उत्‍पन्‍न चिंता के कारण 

रिजर्व बैंक ने कहा है कि एजेंटों को ऋण की वसूली के लिए शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक कोई भ्रामक या झूठी कॉल नहीं करनी चाहिए। इन एजेंटों पर शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्‍यम से धमकी भरे संदेश भेजने या गुमनाम कॉल करने पर भी रोक लगा दी गई है। ये निर्देश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, गैर बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों, परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों और अखिल भारतीय वित्‍तीय संस्‍थाओं सहित सभी वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होंगे। इन निर्देशों के उल्‍लंघन को गंभीरता से लिया जाएगाा। तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों को दिए गए जमानत मुक्‍त ऋण या माइक्रोफाइनेंस के लिए ये दिशा-निर्देश लागू नहीं होंगे।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#आरबीआई

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई