*मुंबई में हुआ 48वां इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवार्ड सेरेमनी*/ रिपोर्ट विकास कोठारी

*मुंबई में हुआ 48वां इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवार्ड सेरेमनी*/ रिपोर्ट विकास कोठारी

【 मुंबई/रिपोर्ट विकास कोठारी】महानगर मुंबई के शानदार उपनगर शांताक्रूज की 5 सितारा होटल ग्रान्ड़ हयात में "जीजेईपीसी का 48वां इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड सेरेमनी" संपन्न हुआ । इस सेरेमनी के आयोजन को " वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल" और "जी.आई.ए."का सहयोग मिला था।

इस अवसर पर जीजेईपीसी के चेयर मैन कोलिन शाह ने कहा कि भारत के जेम एंड ज्वेलरी क्षेत्र में बढ़ रही स्पर्धा का आई.जी.जे.ए.सराहना करता हैं। हमारा यह अवार्ड भारतीय हीरा जेवरात के जगत के लोगों की संघर्ष की विजय गाथा प्रस्तुत करता है । भारत सरकार व कोमर्स मिनीस्ट्री के एक्स्पोर्ट फ्रैन्ड़ली अभिगम का आगे रखकर हमारी जेम एंड ज्वेलरी को प्रोत्साहन दिया उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूँ । विदेश के ऑस्ट्रेलिया और यू.ए. के साथ किए गए करार गेम चेंजर साबित होंगे साथ में MSME को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा प्लैटफॉर्म साबित होगा । .'ब्रांड इंडिया' को मजबूत करने में मदद करने वाली व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को सम्मानित करने के अलावा, जीजेईपीसी "वर्ष की महिला उद्यमी" और उद्योग को वित्तपोषित करने वाले बैंकों को भी सम्मानित किया जाता है।
पिछले साल,रत्न और आभूषण उद्योग ने भारत के 400 बिलियन अमरीकी डालर के समग्र निर्यात लक्ष्य में दसवां योगदान दिया। मुझे विश्वास है कि उद्योग वर्ष 2022-23 के लिए निर्यात में 45 बिलियन अमरीकी डालर के अपने नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जीजेईपीसी के वाइस चेयरमैन विपुल शाह ने इस अवसर बताया कि भारतीय हीरा व ज्वैलरी ने संसार के स्तर पर अपनी जगह बनाई है । इस इंडस्ट्री के विजेताओं की जीत उनके संघर्ष को आभारी है । भारत की यह जेम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एक्स्पोर्ट करने वाली कंपनियों को रोजगारी के लिए मौके प्रदान करती है ।

जीजेईपीसी के कन्वीनर ( इंवन्ट ) मनसुख कोठारी ने कहा था कि इस अवार्ड शॉ की पहली आवृति आजसे 50 साल पहले 1975 में आयोजित की गई थी ।

इसमें कुछ नये अवार्ड की श्रेणियों को शामिल किया गया है । जैसे की "अपकमिंग अकस्पोटर ऑफ द यर", "ग्लोबल रिटेलर ऑफ द यर", "एक्स्पोर्ट टू हाईएस्ट नंबर इंटरनेशनल कलाइंट एंड इंम्पोटिंग कन्ट्रीज" और "ई कोमर्स प्लेटफार्म" हैं ।

इस अवार्ड शेरेमनी में जिन्होंने हीरा व्यापार में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया उन सब व्यापारियों व ज्वैलर्सों अवार्ड से नवाजा गया । इस अवसर पर हीरा व्यापारियों के साथ दूसरे महानुभव लोग उपस्थित रहे थे । जिन्हें नवाजा नवाजा गया । उसके महत्वपूर्ण नाम व कंपनीयां कुछ इस तरह हैं । जिसमें हीरे की प्रमुख कंपनी" किरण जेम्स" के वरुण लाखानी को उत्पाद में कुछ नया करने के लिए, हाईएस्ट टर्नओवर के लिए दिनेश लाखानी और मावजी पटेल को अवार्ड से नवाजा गया था साथ में तैयार हीरों के लिए राजेश लाखाणी को अवार्ड नवाजा गया था। इस "किरण जेम्स" कंपनी ने कुल 5 अवार्ड्स अपने नाम किए थे।जबकि "आर.एम.सी.जेम्स इंडिया लिमिटेड" कंपनी के, तैयार सिन्थेटिक हीरो और तैयार रंगीन रत्नों के लिए निर्मल कुमार बरडिया को दो -दो अवार्ड से नवाजा गया था । "मालाबार गोल्ड एंड डायमंडस कंपनी" के एम.पी. अहमद ने "ग्लोबल रिटेईलर ऑफ द यर" अवार्ड जिता था। किरण एक्स्पोर्टस( एच. के.) लिमिटेड के गौतम गोपाणी ने बड़े पैमाने पर जेम्स एंड ज्वेलरी की बिक्री के लिए अवार्ड जिता था तो "राजवराह ज्वैलर्स प्रा.लि."के मिस रेनू शर्मा ने "वूमन एंन्टरप्रयोर ऑफ़ द यर "का अवार्ड जिता था ।


तैयार रंगीन रत्न ( रनरअप ) अवार्ड "अशोक ज्वैलर्स" के अशोक चोरडियाने, महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदार हीरा कंपनी का अवार्ड "लक्ष्मी डायमंड प्रा.लि." के वसंत गजेरा को,अपकमिंग एक्स्पोर्टस् ऑफ द यर अवार्ड "शिवम ज्वैल्स" के घनश्याम शंकरने, प्रेसियस मेटल ज्वैलरी स्टर्डेड का अवार्ड "गोल्ड स्टार ज्वैलरी प्रा.लि." के सतिष शाहने,बेस्ट ई -कोमर्स प्लेटफॉर्म ईन जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर और बेस्ट इनोवेशन इन डिजीटल मार्कटिंग के लिए अवार्डस "फोर्च्यून रिटेइल प्रा.लि."के नितिन यादव को, सिल्वर ज्वैलरी के लिए "रेनेसां ग्लोबल लिमिटेड"कंपनी के सुमित शाह को अवार्ड्स दिए गए थे । जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से "रेवाशंकर जेम्स लिमिटेड"के प्रविण शंकर पंडया को नवाजा गया था । दूसरे कई अवार्ड्स के साथ "स्टेट बैंक आफ इंडिया" और" इंड्स बैंक" को भी अवार्ड से नवाजा गया था।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट विकास कोठारी √•Gold Dust•News Channel•#अवार्ड समारोह

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई