*आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल यानि" जीजेसी" द्वारा एक शैक्षिक पहल "लाभम- 115वां संस्करण"कार्यक्रम हुआ मुंबई में संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल यानि" जीजेसी" द्वारा एक शैक्षिक पहल "लाभम- 115वां संस्करण"कार्यक्रम हुआ मुंबई में संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 मुंबई के जावेरी बाजार स्थित विमल हाल में जीजेसी के सहयोग से वर्ल्ड गोल्ड़ काउंसिल यानि डब्ल्यूजीसी ने प्रस्तुत किया"लाभम सेमिनार"। इस सेमिनार में"जीएसटी और हॉलमार्किंग के तहत जॉब वर्क" पर पावर प्वाइंट प्रोजेक्शन से सब विषयों पर विस्तार से बताया गया साथ में "जीजेएस एक्ज़िबिटर मीट" का आयोजन भी हुआ । यह कार्यक्रम 29 अप्रैल शुक्रवार को शाम 5:00 बजे प्रारंभ हुआ था ।
इस कार्यक्रम के सत्र के अध्यक्ष डीसी एशोसिऐटेट के सीईओ सीए भाविन मेहता "प्रमुख कर - सलाहकारों में से एक" विषय को संक्षिप्त तरीके से प्रस्तुत किया था, जिसके बाद अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी दिए। उन्होंने टैक्निकल नोलेज पर पावरपॉइंट प्रोजेक्श के द्रारा अपनी बात रखी थी ।
2022 शो से बारे मे जीजेसी के संयम मेहरा ने विस्तार से बताया था और संबंधित अपने सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिए थे । इस शो में करीब 250 उपर स्टाल्स होंगे । इस शो की अवेयरनेस बढ़ाने मुंबई में 30 और पूरे भारत में 30 रोड़ शो होंगे । संयम मेहरा ने कस्टम की रेड, सर्च के बारे में भी बताया था । दौरान कार्यक्रम में एमसीएक्स ने पावरप्वाइंट प्रोजेक्शन के जरिए गोल्ड ट्रेडिंग, बाइंग, सेलिंग के बारे में बताया था ।
कार्यक्रम में मुंबई जवेरी बाजार के वरिष्ठ व गणमान्य ज्वैलर्स लोग जैसे कि मदन जैन, कुमार जैन, विनोद वडाला, प्रकाश जैन, वसंत राज बिरावत, अनिश बिरावत, किशनलाल राठौर, राजू जैन, सुभाष परुई और चेतन थडेश्वर व दूसरे लोग उपस्थित रहे थे । कार्यक्रम में कुछ पत्रकार लोग भी मौजूद थे जिसमें पत्रकार स्पर्श देसाई ,जगदीश पुनमिया और जेएनआई की पत्रकार मीस डिम्पल शेठ थे । देर शाम कार्यक्रम संपन्न हुआ था।【Photos Courtesy Google & Gold Dust】
ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#सेमिनार#जीजेसी# डब्ल्यूजीसी# गोल्ड़ बाजार# जावेरी बाजार#डीसी एशोसिऐटेट#एमसीएक्स






Comments