जीजेसी के नये ज्वेलरी शो के प्रमोशन के लिए ज्वेलर्स मीट का मुंबई में हुआ आयोजन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
.Photo by Agency
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
आँल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल साल 2020 में अपना नया ज्वेलरी शो " इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो" लांच करने जा रही हैं । इस शो का आयोजन मुंबई के गरिमा पूर्ण उपनगर गोरेगांव के एन एस सी ग्राउंड के हाल नंबर 1-5-6 में होने जा रहा हैं । शो साल 2020 के जून महिने की दिनांक 25 से 29 तक होगा । यह शो इस संस्था का पहला एडिशन होगा ।
इस शो के प्रमोशन के लिए नागपुर के बाद फौरन मुंबई के जवेरी बाजार के विमल हाँल में दिनांक 7 दिसंबर को जीजेसी के लिए सिल्वर ज्वेलरी मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने मुंबई जवेरी बाजार के ज्वेलर्सो को लेकर ज्वेलर्स मिट का आयोजन किया ।
इस मिटींग में जीजेसी के पदाधिकारियों जैसे चेयरमैन जीजेसी एन.अनंत पद्नाभन, शंकर सेन,आशिष पेठे, संजय अगरवाल और जयेश राठौर उपस्थित रहे । उन्होंने शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह जीजेसी का पहला बीटूबी एडिशन हैं । इस शो में गोल्ड़,ड़ायमंड ज्वेलरी, प्लेटिनम, सिल्वर, लूस स्टोन, जेम्स स्टोन,अलाइड, कल्चर्ड और एन्टिक के पेवेलियन होंगे ।
इस शो मेंकरीब 20,000 विजिटर्स मुलाकात ले ऐसी संभावना हैं । शो में एग्जीबिटर्स के 1,000 स्टोल्स होंगे । जिसमें बैशकिमती ज्वेलरी प्रदर्शित की जायेगी । इस शो को लोगों में आकर्षक जगाने हेतु 100 बडे शहरों मेंइसके रोड शोज़ किए जायेंगे । इस शो को करीब 2,000 टोप बायर्स होस्ट करेंगे । पूरा शो 40,000 स्केअर मिटर में फैला होगा ।
इस शो की मुलाकात लेने वालों में गोल्ड़, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी के उत्पादक, जत्था बंद उत्पाद करनेवाले ज्वेलर्स के साथ होलसेलर्स, लूस हीरों के कारोबारी, कलर स्टोन और अलाइड के व्यापारी लोग आने की संभावना हैं ।
शो के दौरान दूसरे आयोजन भी हो सकते हैं । जिसके तहत ज्वेलरी फैशन शो,ज्वेलरी अवोर्ड नाईट और माहिती भरे सेमिनार होने की संभावना हैं ।
यह अपनी तरह का बेहतरीन शो होगा । कह कर प्रवक़्ताओं ने अपनी बात समाप्त की थी ।
इस ज्वेलर्स मीट के आयोजन मेंश्री सराफा वेल्फेयर एसोसिएशन और स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी एसोसिएशन का भी पूरा सहयोग रहा । कार्यक्रम में जवेरी बाजार के वरिष्ठ ज्वेलर्स लोगों ने दिलचस्पी दिखाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel # MCP● के लिए...

Comments