जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के पूरे विकास एवं वृद्धि के लिए पूरी मेहनत करनी होगी : पृथ्वीराज कोठारी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
17 , जून को मुंंबई में ईब्जा की 100 वीं सालाना सामान्य सभा को संबोधित करते हुए ईब्जा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने अपनी बात मेंं कहा था कि भारत सरकार जेम्स एंड जवेलरी क्षेत्र एंव बूलियन बाजारों के विकास की सारी गतिविधियों में रही हूई क्षतियों को दूर करने के लिए प्रयत्नशील हैं । इस ईन्ड़स्ट्री मेंं गबन कर बाजार से फरार होनेवाले व्यापारीयों ने इस ईन्ड़स्ट्री का नाम खराब किया हैं । जिससे यह ईन्ड़स्ट्री बदनाम हो गई हैं ।उस बदनामी को दूर करने का वक़्त आ गया हैं । सभी ने मिलकर प्रयास करने होंगे । तभी इस ईन्ड़स्ट्री की प्रतिष्ठा पून:प्रस्थापित होगी । यह संस्था अब 100 वें साल में प्रवेश कर चूकी हैं ,जो हम सब के लिए गौरव की बात हैं ।
तत्कालीन अध्यक्ष मोहितकाम्बोज भारतीय ने अपनी बात में कहा था कि यह संस्था 100 साल पूरा करके बरगद के पेड़ की तरह विशाल बन गई हैं । इस संस्था को अब सरकार, रिजर्व बैंक, देश विदेश के सभी कमोडिटी एक्सचेंज और व्यापारी लोग भी प्रतिष्ठा के नज़रों से देखने के लिए उत्सूक हैं ।
आगे उन्होंने कहा था कि राष्ट्र की बूलिश बाजार को नया आयाम देने हेतु ईब्जा का नीति आयोग में समावेशन किया गया हैं । सरकार के जरिए प्रमाणित गोल्ड काउंसिल में भी ईब्जा को को कन्वीनर के बतौर हौदा दिया गया हैं ।
आगे उन्होंने ने बताया था कि ईब्जा में 300के आसपास सदस्यों की संख्या थी लेकिन बूलियन बाजार के सभी व्यापारियोंं के सहयोग से आज देश के 27 राज्यों में 7000 हजार सदस्य हैं और करीब हर राज्य में ईब्जा की आफिस हैं । इससे ईब्जा मजबूत हुई हैं । ईब्जा MCX और NSE के बूलियन सेगमेंट के स्पोट एक्सचेंज के सलाहकार के रुप मेंं नियुक़्त हुई हैं ।रिजर्व बैंक और विदेश के बूलियन ट्रेड़र्स भी अब ईब्जा के सोने चांदी के बैंचमार्क स्पोट दामों को स्वीकार कर रहे हैं । आखिर में उन्होंने ने कहा था कि नये अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी के नेतृत्व में ईब्जा आने वाले पांच सालों में तरक्की करेंगी । मैंने मेरी दो टर्म के दौरान ईब्जा के विकास के लिए पूरी मेहनत की थी ।
कहकर उन्होंने ने अपनी बात समाप्त की थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel● के लिए...
फोटोज सौजन्य : हरिश केवल रामाणी

Comments