ईबजा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बिग बूलिश पृथ्वीराज कोठारी ने अपना पद भार ग्रहण किया / रिपोर्टस्पर्शदेसाई
◆News From Gold &Diamond Industry ◆Report by Sparsh Desai ◆© Gold Dust News Channel◆ Photos & Video by ....Agency ◆Biz News.
मुंंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
कल 17 जून को रिद्धि सिध्दि बूलियन के डिरेक्टर और सोना चांदी बाजार के पूराने व्यापारी पृथ्वीराज कोठारी ने ईबजा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चूने जाने पर उन्होंने अपना पदभार ग्रहण करते वक़्त सब का आभार व्यक़्त किया । वो दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं । कल मोहित काम्बोज भारतीय ने उनको नये अध्यक्ष के तौर पर फिर से चूने जाने पर बूके देकर बधाई दी थी और मिठाई खिलाकर उनका मूंह मीठा करवाया था ।
पृथ्वीराज कोठारी की बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में पृथ्वीराज कोठारी को तालियों की गड़गड़ाहट से नवाजा था ।
इसके साथ दूसरे पदाधिकारियों की नियुक़्ति की गई, जिसमें ईबजा महाराष्ट्र अध्यक्ष के रुप में हरिश केवल रामाणी , ईबजा मुंंबई अध्यक्ष के रूप में कुमार जैन की नियुक़्ति की गई ।
जब की राष्ट्रीय कारोबारी में काप्स गोल्ड के चंदा वैंकटेश,वामन हरि पेठे के आशिष पेठे, पारकर बूलियन के हरेश आचार्य, डायमंड फोर एवर के विक्की जैन , रक्षा बूलियन के नेमिचंद संधवी, सुमति चंद गोटी ज्वेलर्स के सुमति चंद गोटी, रोयल ईटालियन ज्वेलरी प्रा.लि. के सूरेश जैन, मेहता एंड सन्स के नरेंद्र कुमार मेहता, वी चैन्स के विनोद वडाला, चैन्स कोर्नर के प्रकाश जैन, हूंडिया एक्सपोर्ट के सूरेश हूंडिया, पी.एन. गाडगीळ के सौरभ गाडगीळ, लाला जूगल किशोर ज्वेलर्स प्रा.लि. की तान्या रास्तोगी, मनोज ज्वेलर्स के मनोज जैन , जे. के.ज्वेलर्स प्रा.लि. के पी.माले, शिवसहाय एंड सन्स के गणेश अगरवाल, वी. आर.अगरवाल के विजय अगरवाल, एन.आर.बी.आर. बूलियन के हर्मेश अरोड़ा और महावीर
होल मार्किंग सेन्टर प्रा.लि. के ललित जैन की नियुक़्तियां हुई । जबकि उपाध्यक्ष के दो पद खाली रहें हैं, जिसकी नियुक़्तियां बाद में होगी । जबकि राष्ट्रीय सचिव के तौर पर सी.ए. सूरेन्द्र मेहता, सह सचिव केतन कोठारी और खजान्ची के रुप में एस.के ज्वेलर्स के संजय जैन और सह खजान्ची के रुप में निमेश चौक्सी की नियुक़्तियां इस अवसर पर हुई । जिसको सर्वमान्य तौर पर स्वीकार किया गया । इन सभी पदाधिकारियों को साफा पहनाकर कर उन सब की नवाजिश की गई थी ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सुरेंद्र मेहता जैसे पृथ्वीराज कोठारी के नाम का एलान किया तो सूरेश हुंडिया ने उनको अपना समर्थन दे देने पर पूर्व अध्यक्ष मोहित काम्बोज भारतीय फौरन बतौर ईबजा अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी कुछ नाम का एलान कर उनको बधाई दी, बूके दिया और मिठाई से उनका मूंह मीठा करने पर सब उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और ज्वेलर्सो ने तालियां बजाकर इस हसीन लम्हें को और हसीन बना दिया ।
इसी साल 1919 में स्थापित इस संस्था के पृथ्वीराज कोठारी दूसरी बार अध्यक्ष बने ।
बाद में सभी पदाधिकारियों के मिठाई से मूंह मीठा कराया गया । सबको सहयोग करनेवाले और मारकेट का हित अपने जहन में रखनेवाले पृथ्वीराज कोठारी फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे जवेरी बाजार में खुशी की लहर दौड़ गई थी । बाद में पृथ्वीराज कोठारी, मोहित काम्बोज भारतीय के साथ सभी पदाधिकारी लोग ढोल त्रांसों की गूंज पर माता मुंबादेवी के दर्शन करने मंदिर गये थे, वहां सब ने अपना मत्था टेका था ।
बाद में रा.अ. पृथ्वीराज कोठारी के समेत सभी पदाधिकारियों को ज्वेलर्सो ने अभिनंदन दिये थे और ज्वेलर्सो के हित में लडने के लिए हिदायत दी थी ।
इस पूरी प्रक्रिया के साक्षी बने हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने भी सभी पदाधिकारियों को अभिनंदन दियें थे ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel●के लिए...

Comments